Advertisment

बिहार महागठबंधन में तनाव: सीट शेयरिंग बैठक से मुकेश सहनी गायब, RJD ने ट्वीट कर दी जानकारी

बिहार महागठबंधन की अहम बैठक से VIP प्रमुख मुकेश सहनी अनुपस्थित, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा। RJD ने ट्वीट कर बताया तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई समन्वय समिति की बैठक।

author-image
YBN Bihar Desk
Mahagathbandhan Meeting patna tejashwi yadav house
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

पटना , वाईबीएन डेस्क । बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी महागठबंधन (Mahagathbandhan) के भीतर तनाव के संकेत साफ नजर आने लगे हैं। महागठबंधन की महत्वपूर्ण समन्वय समिति की बैठक से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) का अनुपस्थित रहना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सहनी ने इस बैठक में शामिल होने के बजाय अपने प्रदेश अध्यक्ष को भेजा, जबकि वे खुद फिलहाल दिल्ली में हैं।

RJD ने ट्वीट कर दी जानकारी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा करते हुए बताया कि महागठबंधन के अध्यक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। हालांकि, पार्टी ने मुकेश सहनी की अनुपस्थिति पर कोई टिप्पणी करने से परहेज किया। 

सीट शेयरिंग को लेकर बढ़ा तनाव?

सूत्रों के मुताबिक, बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा करना था। मुकेश सहनी ने हाल ही में 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा करके महागठबंधन में खलबली मचा दी थी। उनकी इस मांग को लेकर RJD और कांग्रेस के भीतर असंतोष की खबरें हैं। 

NDA से मिल रहा है न्यौता

इस बीच, NDA की ओर से मुकेश सहनी को लगातार आमंत्रण दिया जा रहा है। हम सेक्युलर पार्टी के अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने स्पष्ट कहा था कि सहनी के समाज का भला केवल NDA ही कर सकता है। 

Advertisment

Bihar News

महागठबंधन Mahagathbandhan Tejashwi Yadav Mukesh Sahani Bihar news
Advertisment
Advertisment