Advertisment

बिहार राज्य महिला आयोग में 'डीके बॉस' की पत्नी की नियुक्ति पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

तेजस्वी यादव ने बिहार महिला आयोग में डीके बॉस (मुख्यमंत्री के सचिव दीपक कुमार) की पत्नी की नियुक्ति पर सवाल उठाए। जानें कैसे परिवारवाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगा।

author-image
YBN Bihar Desk
Tejashwi Yadav RJD DK Boss
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बिहार महिला आयोग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार (डीके बॉस) की पत्नी रश्मि रेखा सिन्हा की नियुक्ति पर सवाल उठाए। तेजस्वी यादव ने कहा कि "क्या बिहार में इनके अलावा कोई योग्य महिला शिक्षाविद नहीं थी?"

Advertisment

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि महिला आयोग में "गैर-सरकारी सदस्य" के तौर पर डीके बॉस की पत्नी को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इन्होंने अपने आवेदन में पति का नाम नहीं, बल्कि पिता का नाम लिखकर छुपाने की कोशिश की है।

तेजस्वी ने संजय झा (JDU अध्यक्ष), अशोक चौधरी, जीतन राम मांझी और रामविलास पासवान के दामादों के नाम लेकर आरोप लगाया कि आयोगों में सिर्फ परिवारवाद चल रहा है।

तेजस्वी के 5 बड़े सवाल:

Advertisment
  1. कितने अधिकारियों की पत्नियों को सरकारी नौकरी मिली?

  2. बिहार की शिक्षा व्यवस्था बर्बाद कर कितने अधिकारियों के बच्चे विदेश पढ़ने गए?

  3. कितने अधिकारियों के बच्चे कंसल्टेंसी फर्म चलाकर सरकारी टेंडर ले रहे हैं?

  4. कितने अधिकारियों ने विदेशों में जमीन/संपत्ति खरीदी?

  5. क्या मुख्यमंत्री अधिकारियों के भ्रष्टाचार को अनदेखा कर रहे हैं?

"डीके बॉस कौन है?" – तेजस्वी यादव ने किया खुलासा

तेजस्वी ने कहा कि महीनों से हम पूछ रहे थे कि डीके बॉस कौन है? आज हम बता रहे हैं – ये मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार हैं, जिनकी पत्नी को महिला आयोग में बैठाया गया है। तेजस्वी यादव ने संजय झा की दो बेटियों के सुप्रीम कोर्ट में वकील नियुक्त होने का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि 20 साल के अनुभवी वकीलों को जगह नहीं मिलती, लेकिन JDU अध्यक्ष की बेटियों को मिल गई।

Bihar news तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव खबर तेजस्वी यादव बयान Bihar news 2025
Advertisment
Advertisment