Advertisment

मानसून की विदाई पर भी बिहार में भारी बारिश का खतरा, 19 जिलों में यलो अलर्ट, गंडक-गंगा में कटाव से हड़कंप

मानसून की विदाई के बावजूद बिहार में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। गंडक और गंगा नदी के कटाव से कई गांवों में अफरा-तफरी मची हुई है।

author-image
YBN Bihar Desk
Bihar Weather Monsoon

देशभर में जहां मानसून धीरे-धीरे लौट रहा है, वहीं बिहार में इसका असर अभी भी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को राज्य के 19 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकी 19 जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर) इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों के भीतर बिहार में तेज बारिश हो सकती है और यह स्थिति पूरे नवरात्रि तक बनी रह सकती है। हालांकि राजधानी पटना में आज मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री तक जा सकता है।

बेतिया के सिसवा गांव में गंडक नदी का कटाव लोगों के लिए नई मुसीबत बन गया है। पिछले 24 घंटों में ही आधा दर्जन घर नदी में समा गए हैं। पूरा गांव कटाव की चपेट में आ चुका है और लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तलाश कर रहे हैं। वहीं वैशाली में गंगा का कटाव तेज हो गया है। देसरी और सहदेई के गनियारी टोला इलाके में एक घर नदी में बह गया। कटाव की यह स्थिति ग्रामीणों के लिए लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है।

पिछले दिनों बिहार में मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाए। नालंदा, बेतिया और लखीसराय में जहां झमाझम बारिश हुई, वहीं पटना में बुधवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मंगलवार को दिनभर की बारिश के बाद बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के 33.9 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा कम रहा।

Advertisment

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 25 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में म्यांमार और बांग्लादेश तटों के पास नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। यदि यह सिस्टम मजबूत होता है तो इसका सीधा असर बिहार पर पड़ेगा और राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है। विभाग के अनुसार, 2 अक्टूबर तक बारिश की संभावना बनी रहेगी, इसके बाद धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने लगेगा।

बिहार में मानसून की यह लहर एक तरफ जहां किसानों के लिए राहत है, वहीं नदियों के किनारे रहने वाले लोगों के लिए खतरे की घंटी भी बन चुकी है। गंडक और गंगा जैसी नदियों में तेज कटाव से गांव उजड़ने की स्थिति बन गई है, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हो सकते हैं। मानसून के अंतिम दौर में यह दोहरा असर राज्य के लिए बड़ी चुनौती है।

Bihar news | Bihar news 2025 | Bihar News Hindi | bihar newslive | bihar news live today | Bihar News Today | Bihar Weather 

Advertisment
Bihar Weather Bihar News Today bihar news live today bihar newslive Bihar News Hindi Bihar news 2025 Bihar news
Advertisment
Advertisment