Advertisment

Bihar News: राहुल गांधी का न्याय यात्रा मिशन, दरभंगा से नई शुरुआत, सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज सुबह अपने दिल्ली स्थित आवास से दरभंगा (बिहार) के लिए रवाना हुए। इस दौरे की खास बात यह है कि वे यहां से 'न्याय संवाद' की शुरुआत करने जा रहे हैं- एक ऐसा मंच जहां जनता के सवाल, उनकी उम्मीदें और अधिकारों की बातें होंगी।

author-image
Ajit Kumar Pandey
एडिट
RAHUL GANDHI BIHAR YATRA
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुरूवार 15 मई 2025 को दिल्ली से दरभंगा के लिए रवाना हुए हैं, जहां वे 'न्याय संवाद' अभियान की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा सामाजिक न्याय और जनता की आवाज़ को आगे लाने का प्रयास है, जिसमें राहुल जमीनी मुद्दों पर लोगों से सीधे संवाद करेंगे।

Advertisment

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज गुरूवार 15 मई 2025 सुबह अपने दिल्ली स्थित आवास से दरभंगा (बिहार) के लिए रवाना हुए। इस दौरे की खास बात यह है कि वे यहां से 'न्याय संवाद' की शुरुआत करने जा रहे हैं- एक ऐसा मंच जहां जनता के सवाल, उनकी उम्मीदें और अधिकारों की बातें होंगी।

हालांकि कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स हैंडल /INCIndia पर एक पोस्ट डाला है जिसमें बिहार सरकार पर दरभंगा कार्यक्रम में पहुंचे छात्रों युवाओं को पुलिस द्वारा भगाने का आरोप लगाया है।

आज नेता विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार के दरभंगा में होने वाले 'शिक्षा न्याय संवाद' में छात्रों से मिलने वाले थे। लेकिन बिहार की 'डबल इंजन' सरकार से ये बर्दाश्त न हुआ। सरकार ने आयोजन स्थल पर पुलिस भेजकर तोड़फोड़ करवाई और छात्रों को जबरदस्ती वापस भेजा गया।

Advertisment

बेहतर शिक्षा छात्रों का अधिकार है, उनके आगे बढ़ने और भविष्य संवारने का जरिया है, जिसे बिहार के छात्रों से लगातार छीना जा रहा है।

हम इस अन्याय का पुरजोर विरोध करते हैं। छात्रों के साथ व छात्रों के हित में हमारी लड़ाई जारी है और जारी रहेगी।

Advertisment

‘न्याय संवाद’ राहुल गांधी की एक नई पहल

‘न्याय संवाद’ राहुल गांधी की एक नई पहल है, जिसके जरिए वे सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और किसान जैसे अहम मुद्दों पर आम लोगों की राय जानेंगे और उसे संसद में आवाज़ देंगे। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि यह यात्रा सिर्फ राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि जनता से जुड़ने की एक ईमानदार कोशिश है।

Advertisment

राहुल गांधी का बिहार आना एक बड़ा संदेश देता है कि चुनावी मौसम से पहले कांग्रेस अब ज़मीनी मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। दरभंगा से शुरू हो रही यह यात्रा आगे कई राज्यों में जाएगी, जहां राहुल जनता से सीधा संवाद करेंगे।

राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, यह संवाद राहुल गांधी के लिए सिर्फ एक प्रचार अभियान नहीं बल्कि उनकी छवि को मज़बूत करने का भी जरिया बन सकता है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इस अभियान को लेकर खासे उत्साहित हैं और इसे जनता से जुड़ने का सुनहरा मौका मान रहे हैं।

इस 'न्याय संवाद' अभियान से उम्मीद की जा रही है कि राहुल गांधी समाज के हाशिए पर खड़े लोगों की बात केंद्र में लाएंगे और उन्हें अपने राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा बनाएंगे।

क्या आपको लगता है कि 'न्याय संवाद' राहुल गांधी की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है? अपनी राय नीचे कमेंट करें और इस खबर को शेयर करना न भूलें।

Bihar news | Bihar News Hindi | Bihar News Today | latest bihar news | rahul gandhi | Rahul Gandhi 2025 | rahul gandhi latest news | rahul gandhi news today | breaking news | Breaking news Bihar | Breaking News India | Breaking News Hindi |

breaking news Bihar news latest bihar news rahul gandhi Breaking News Hindi Breaking News India Bihar News Today rahul gandhi latest news rahul gandhi news today Rahul Gandhi 2025 Bihar News Hindi Breaking news Bihar
Advertisment
Advertisment