/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/20/nitish-cabinet-new-2025-11-20-13-34-47.jpg)
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके साथ शपथ लेने वाले 26 मंत्रियों को अपना असली काम तब मिलेगा, जब विभाग उनके हाथों में सौंपे जाएंगे। शपथ ग्रहण के 24 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह स्थिति तब और रोचक हो गई जब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सीधा मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने भाजपा कोटे के मंत्रियों के लिए विभागों की सूची सीएम नीतीश कुमार को सौंप दी। इसके बाद जदयू नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और राज्यसभा सांसद संजय झा मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। इन मुलाकातों में विभागों के बंटवारे पर विस्तृत बातचीत चल रही है।
सूत्रों का कहना है कि विभागों पर अंतिम बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं और माना जा रहा है कि कुछ देर में सभी मंत्रियों को उनके विभागों की जिम्मेदारी दे दी जाएगी। पहले चरण में कैबिनेट के 26 मंत्रियों के बीच ही विभागों का वितरण होगा जबकि विस्तार बाद में होने की उम्मीद है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा और जदयू दोनों अपने-अपने अहम मंत्रालयों को लेकर रणनीति पर काम कर रहे हैं और इसी वजह से सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर गतिविधि तेज हो गई है।
गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। जदयू की ओर से विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार और अशोक चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। भाजपा ने मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, लेसी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव और अन्य नेताओं को जिम्मेदारी दी। इसके अलावा संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, रमा निषाद और अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। आखिरी चरण में लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय पासवान, संजय सिंह और दीपक प्रकाश को शपथ दिलाई गई।
नई कैबिनेट के स्वरूप पर नजर डालें तो भाजपा के 14, जदयू के 8, एलजेपी (रा) के 2, हम के 1 और आरएलएम के 1 मंत्री शामिल हैं। तीन महिला मंत्री लेसी सिंह, रमा निषाद और श्रेयसी सिंह कैबिनेट में हैं, जबकि मुस्लिम समुदाय से केवल जमा खान को जगह मिली है। अब सबकी निगाहें नीतीश कुमार के फैसले पर हैं कि कौन मंत्री कौन सा विभाग संभालेगा और किस चेहरे पर बड़ी जिम्मेदारी का भरोसा जताया जाएगा।
Bihar Cabinet | bihar cabinet expansion news | Bihar Cabinet Expansion Update | bihar cabinet expension | bihar cabinet news live | Bihar Cabinet reshuffle
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)