Advertisment

पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर जबरदस्त हमला, गठबंधन में बड़प्पन सीखें लालू जी के वारिस

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन और RJD पर जमकर हमला बोला। जानिए क्यों कहा - तेजस्वी को गठबंधन में बड़प्पन सीखना चाहिए और कैसे उघाड़ी महागठबंधन की अंदरूनी खींचतान।

author-image
YBN Bihar Desk
pappu yadav tejashwi yadav

बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने महागठबंधन (Mahagathbandhan) और विशेषकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के वारिसों को गठबंधन की राजनीति में बड़प्पन दिखाना सीखना चाहिए।

Advertisment

पप्पू यादव ने महागठबंधन में सीट बंटवारे (Seat Sharing) को लेकर आरोप लगाया कि RJD गठबंधन धर्म (Alliance Dharma) का पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर सीटें बांटना गठबंधन की भावना के खिलाफ है। कांग्रेस (Congress) ने हमेशा सहयोग दिया, लेकिन अब उसी को नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि हम चार सांसदों वाली पार्टी हैं और हमारा स्ट्राइक रेट देखिए। सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करने से कुछ नहीं होता। RJD को समझना चाहिए कि गठबंधन में विनम्रता और सम्मान जरूरी है।

कांग्रेस की तारीफ, पर RJD पर सवाल

Advertisment

पप्पू यादव ने कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि यह पार्टी SC, ST, OBC और अल्पसंख्यकों (Minorities) का सबसे बड़ा भरोसा है। उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को नफरत के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई लड़ने वाला नेता बताया। लेकिन साथ ही, उन्होंने RJD पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने गठबंधन निभाया, अब राजद को भी बड़े भाई की तरह व्यवहार करना चाहिए।

चिराग पासवान पर भी निशाना

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) पर भी पप्पू यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिहार बुला रहा है’ का नारा देते हैं, लेकिन यह नहीं बताते कि किसने बिहार को पिछड़ा छोड़ा? चित भी मेरी, पट भी मेरी – यह रवैया नहीं चलेगा।

Advertisment

पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध (Rising Crime in Bihar) को लेकर भी सरकार और महागठबंधन दलों को घेरा। उन्होंने कहा कि असली लड़ाई चुनाव आयोग (Election Commission) और अपराधियों के खिलाफ होनी चाहिए, न कि अपने ही साथी दलों से।

Tejashwi Yadav तेजस्वी यादव pappu yadav latest news pappu yadav mp pappu yadav
Advertisment
Advertisment