Advertisment

राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया लड़की छेड़ने का आरोप

बिहार विधानमंडल में तूफान! राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर लगाया युवती उत्पीड़न का आरोप, कहा - "बचपन से देखा है गुंडागर्दी करते"। जानें पूरा विवाद।

author-image
YBN Bihar Desk
Samrat Chaudhary Rabri Devi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

पटना , वाईबीएन डेस्क ।बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में हंगामों की फेहरिस्त लंबी है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने ही एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए हैं। मानसून सत्र के पांच दिनों में कोई भी सत्र पूरा नहीं चला है। शुक्रवार को मानसून सत्र के आखिरी दिन भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। एक दिन पहले तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भिड़े थे। शुक्रवार को राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी पर जमकर भड़ास निकाली। 

मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ, जहां विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर "युवतियों को छेड़ने" का गंभीर आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दावा किया कि हमने सम्राट चौधरी को बचपन से गुंडागर्दी करते देखा है, वो बोरिंग रोड में लड़कियों को परेशान करते थे। 

"सम्राट खुद गुंडा, दूसरों को गुंडा कहते हैं" - राबड़ी देवी का तीखा हमला

राबड़ी देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सम्राट चौधरी को हम बचपन से जानते हैं। ये खुद गुंडागर्दी करते थे, लड़कियों को छेड़ते थे। अब दूसरों को गुंडा कहते हैं। उन्होंने बोरिंग रोड का जिक्र करते हुए कहा कि ये वहीं पर लड़कियों को परेशान करते थे, हमने खुद देखा है।

Dy CM Samrat Chaudhary Rabari devi Samrat Choudhary statement Samrat Choudhary latest statement Rabri Devi statement
Advertisment
Advertisment