/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/17/rahul-gandhi-amit-malviya-2025-08-17-13-31-56.jpg)
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा ने सियासी माहौल गरमा दिया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा—“आ रहे हैं जननायक।” कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक जुबानी जंग तेज हो गई है।
सोशल मीडिया पर अमित मालवीय का जवाब
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस ट्वीट पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने राहुल गांधी को जननायक कहने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि बिहार का असली जननायक सिर्फ भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर हैं। मालवीय ने ट्वीट में लिखा है कि भेष बदलकर आए राहुल गांधी तिरंगे के खलनायक हैं। कांग्रेस ने अपने पोस्टर से भारत के झंडे का भगवा रंग हटाकर ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ की शुरुआत की है। यह सिर्फ वोट बैंक की राजनीति है। हिंदुस्तान के खलनायक को बिहार जवाब देगा।
कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की इस यात्रा को लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है। पार्टी का दावा है कि यह यात्रा चुनाव आयोग की मतदाता सूची में कथित विसंगतियों के खिलाफ है। वहीं बीजेपी इस यात्रा को महज राजनीतिक नौटंकी बता रही है और राहुल गांधी पर हिंदुत्व विरोधी राजनीति करने का आरोप लगा रही है।