Advertisment

बिहार में बुझने लगी है लालटेन, वक्फ संशोधन कानून पर तेजस्वी भ्रम फैला रहे : प्रेम कुमार

तेजस्वी के आरोपों पर बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा विधायक प्रेम कुमार ने पलटवार करते हुए उनके दावे को झूठ और भ्रामक बताया।  वक्फ संशोधन कानून को लेकर देश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है।

author-image
Mukesh Pandit
premkumar
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, आईएएनएस। वक्फ संशोधन कानून को लेकर देश की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। रविवार को पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए थे। तेजस्वी के आरोपों पर बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा विधायक प्रेम कुमार ने पलटवार करते हुए उनके दावे को झूठ और भ्रामक बताया। 

Advertisment

गुमराह कर रहे हैं मुसलमान

प्रेम कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि तेजस्वी यादव जानबूझकर मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं। वक्फ संशोधन बिल को संसद में प्रस्तुत किया गया है। यह पूरी तरह से पारदर्शिता लाने के लिए है। इस संशोधन से मुसलमानों की बड़ी आबादी, खासकर महिलाएं, गरीब और विधवाएं लाभान्वित होंगी। जो चंद लोग वक्फ संपत्तियों पर वर्षों से कब्जा जमाए बैठे थे, उनका नियंत्रण अब खत्म होगा।"

तेजस्वी अब मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं

Advertisment

उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमान अब सच्चाई को समझने लगे हैं और उन्हें गुमराह करना अब आसान नहीं है।तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी प्रेम कुमार ने टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि महागठबंधन की सरकार बनते ही इस कानून को कूड़ेदान में डाल देंगे। प्रेम कुमार ने कहा कि तेजस्वी अब मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। अब उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। बिहार में लालटेन बुझने लगा है, कमल लगातार खिल रहा है। बिहार में हाल ही में हुए उपचुनाव में जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि अगली सरकार नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की होगी। बिहार की जनता महागठबंधन की सच्चाई जान चुकी है।

भाजपा मताधिकार छीनने की फिराक में 

उन्होंने आगे कहा कि उपचुनाव तो सिर्फ ट्रेलर था, पूरी फिल्म तो आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगी। बता दें कि रविवार को पटना के गांधी मैदान में 'वक्फ बचाओ-संविधान बचाओ' सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने भाजपा पर बिहार में गरीब, पिछड़े, दलित, अति पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदायों के मताधिकार को छीनने की साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब और पिछड़े लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाकर उनके मताधिकार को छीनने की कोशिश करेगी।

Advertisment
Advertisment