Advertisment

बिहार वोटर लिस्ट 2025: 69 लाख नाम कटे, 21 लाख नए मतदाता जुड़े, पटना में सबसे बड़ी बढ़त, सारण में सबसे ज्यादा कटौती

बिहार वोटर लिस्ट 2025 जारी: चुनाव आयोग ने 69 लाख नाम हटाए और 21 लाख नए वोटर जोड़े। पटना में मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ी जबकि सारण में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई। पूरी डिटेल यहां पढ़ें।

author-image
YBN Bihar Desk
Voter List revision bihar

बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) की फाइनल लिस्ट जारी कर दी। नई मतदाता सूची के अनुसार बिहार में अब कुल 7 करोड़ 41 लाख 92 हजार 357 मतदाता हैं। यह संख्या जून 2025 की तुलना में लगभग 6% कम है।

SIR की प्रक्रिया में कुल 69.29 लाख पुराने नाम हटाए गए, जबकि 21.53 लाख नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। इससे पहले जून 2025 में बिहार में 7.89 करोड़ मतदाता थे। ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद ये घटकर 7.24 करोड़ रह गए थे। अब अंतिम लिस्ट में मामूली बढ़त दर्ज की गई है और आंकड़ा 7.42 करोड़ के पार पहुंच गया है।

मृत और डुप्लीकेट वोटर्स हटाए गए

फाइनल मतदाता सूची से बड़ी संख्या में फर्जी और मृत मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। 22.34 लाख मतदाता मृत पाए गए। वहीं, 6.85 लाख वोटर्स ऐसे थे जिनके नाम दो जगह दर्ज थे। लगभग 36.44 लाख मतदाता ऐसे मिले जो स्थायी रूप से दूसरे इलाकों में शिफ्ट हो चुके थे।

पटना में सबसे ज्यादा मतदाता बढ़े

बिहार की राजधानी पटना में मतदाताओं की संख्या में सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां 1 लाख 63 हजार 600 नए मतदाता जुड़े हैं। पहले पटना में 46 लाख 51 हजार मतदाता थे, जो अब बढ़कर 48 लाख 15 हजार हो गए हैं।

Advertisment

सारण में सबसे बड़ी गिरावट

इसके उलट सारण जिले में मतदाताओं की संख्या में सबसे बड़ी कटौती हुई है। यहां से 2 लाख 24 हजार से ज्यादा नाम हटा दिए गए। पहले सारण में 31.27 लाख मतदाता थे, अब यह घटकर 29.02 लाख रह गए हैं।

किन जिलों में बढ़ोतरी और किनमें गिरावट

फाइनल आंकड़ों के अनुसार दरभंगा में 80,947, मुजफ्फरपुर में 88,108, नवादा में 30,491, नालंदा में 56,423, बेगूसराय में 1.15 लाख, बक्सर में 68,246 और किशनगंज में 26,288 मतदाता बढ़े हैं। वहीं सहरसा, समस्तीपुर, भोजपुर, पूर्णिया और शेखपुरा में मतदाताओं की संख्या घटी है।

नई मतदाता सूची के अनुसार बिहार में अब 3 करोड़ 92 लाख पुरुष मतदाता, 3 करोड़ 49 लाख महिला मतदाता और 1,725 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

Advertisment

18 से 19 साल उम्र के वोटर्स की संख्या 14 लाख 1 हजार 150 है। वहीं, 85 साल से अधिक उम्र के मतदाता 4 लाख 3 हजार 985 हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 7 लाख 20 हजार 709 दर्ज की गई है।

65 Lakh Voters Removed | Bihari Voters | Bihar Voter Base | Bihar Voter List | Bihar Voter List 2025 | Bihar Voter List Aadhaar 2025 | Bihar voter list controversy | Bihar voter list news | Bihar Voter List Revision | Bihar voter list scam | Bihar voter list update | Dalit voters Bihar

65 Lakh Voters Removed Bihari Voters Bihar Voter Base Bihar Voter List Bihar Voter List 2025 Bihar Voter List Aadhaar 2025 Bihar voter list controversy Bihar voter list news Bihar Voter List Revision Bihar voter list scam Bihar voter list update Dalit voters Bihar
Advertisment
Advertisment