Advertisment

"चुनाव आयोग भाजपा का काम कर रहा": बिहार बंद में राहुल गांधी का बड़ा बयान

राहुल गांधी ने बिहार बंद के दौरान चुनाव आयोग को कड़ी चेतावनी दी। जानिए क्यों INDIA गठबंधन SIR प्रक्रिया को 'गरीबों के वोट छीनने की साजिश' बता रहा है।

author-image
YBN Bihar Desk
Bihar Bandh RJD Rahul Gandhi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ INDIA गठबंधन के आह्वान पर हुए बिहार बंद के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि बिहार की जनता वोटर लिस्ट में हेराफेरी नहीं होने देगी। उन्होंने इस प्रक्रिया को "गरीबों के मताधिकार छीनने की साजिश" करार दिया और आयोग पर "भाजपा के इशारे पर काम करने" का आरोप लगाया।

"महाराष्ट्र की तरह बिहार में वोट चोरी नहीं चलेगी"

पटना में विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग को समझ लेना चाहिए कि यह बिहार है। यहां की जनता अन्याय के आगे नहीं झुकेगी। महाराष्ट्र में भाजपा ने वोटर लिस्ट में हेराफेर कर सत्ता हासिल की, लेकिन बिहार में यह तरीका काम नहीं आएगा।

उन्होंने आगे कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आप (चुनाव आयोग) जो करना चाहते हैं, करिए। लेकिन याद रखिए, कानून आपको भी नहीं छोड़ेगा। आपका काम संविधान की रक्षा करना है, न कि भाजपा के एजेंडे को आगे बढ़ाना।

चुनाव आयोग ने बिहार में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) शुरू किया है। INDIA गठबंधन का आरोप है कि Aadhaar, राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों की अनिवार्यता से 1 करोड़ से अधिक गरीब मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं। सरकार का दावा है कि यह प्रक्रिया फर्जी वोटरों को हटाने के लिए जरूरी है।

Advertisment

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि NDA सरकार जानती है कि 2025 के चुनाव में हार निश्चित है, इसलिए वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ की जा रही है। CPI नेता डी. राजा और CPIML के दीपांकर भट्टाचार्य ने भी इस प्रक्रिया को "लोकतंत्र पर हमला" बताया। पुलिस ने बेली रोड पर राहुल-तेजस्वी के काफिले को रोक दिया, जिसके बाद नेताओं ने वहीं धरना दिया।

bihar news live hindi | bihar news live aaj ka | bihar newslive | Bihar News Hindi | Bihar news 2025 | Bihar news

Bihar news Bihar news 2025 Bihar News Hindi bihar newslive bihar news live aaj ka bihar news live hindi
Advertisment
Advertisment