/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/12/EqFWAWrK7OZgHgFTVhro.jpg)
बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ आया है जहां जनता दल (यूनाइटेड) [JD(U)] के पूर्व विधान परिषद सदस्य (MLC) रणविजय सिंह ने आज सुबह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात राबड़ी देवी के आवास पर हुई, जिसने राज्य की सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
JDU के पूर्व MLC हैं रणविजय सिंह
रणविजय सिंह, जो पहले JD(U) के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं, अचानक लालू यादव से मिलने पहुँचे। शुरुआत में इस मुलाकात को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि कहीं यह राजनीतिक दलबदल (घर वापसी) की तरफ कोई कदम तो नहीं। हालांकि, मीडिया से बात करते हुए रणविजय सिंह ने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ लालू यादव को उनके जन्मदिन की बधाई देने आए थे।
उन्होंने कहा कि मैं 11 जून को लालू जी के जन्मदिन पर नहीं आ पाया था, इसलिए आज उन्हें विश करने आया हूँ। इसे राजनीतिक रंग न दें, यह एक व्यक्तिगत मुलाकात है।
लालू यादव का जन्मदिन और राजनीतिक संदेश
गौरतलब है कि 11 जून को लालू यादव का जन्मदिन था, जिसे RJD कार्यकर्ताओं ने पूरे बिहार में धूमधाम से मनाया। लालू ने इस मौके पर तलवार से केक काटकर अपने समर्थकों का जोश बढ़ाया। उनके जन्मदिन पर कई बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दीं, लेकिन JD(U) के नेता का आना चर्चा का विषय बन गया।
बिहार की राजनीति में JD(U) और RJD के बीच तनातनी रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली JD(U) ने हाल ही में BJP के साथ गठबंधन तोड़कर RJD से हाथ मिलाया था, लेकिन अब एक पूर्व JD(U) नेता का लालू से मिलना नए सियासी समीकरणों की ओर इशारा करता है।
lalu yadav | Lalu Yadav Controversy | Lalu Yadav Birthday | Lalu Yadav Cake Cutting