Advertisment

गोपाल खेमका हत्याकांड: जदयू ने महागठबंधन पर सियासी साजिश का शक जताया, कहा- "शूटर के राजनीतिक रिश्तों की जांच हो"

गोपाल खेमका हत्याकांड में JDU प्रवक्ता अभिषेक झा ने महागठबंधन पर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया। जानें क्या है पुलिस की जांच, शूटर उमेश यादव के कनेक्शन और एनकाउंटर में मारे गए हथियार सप्लायर की पूरी कहानी।

author-image
YBN Bihar Desk
Ashok Khemka Murder JDU
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार के मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या के मामले में नया राजनीतिक मोड़ आ गया है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रवक्ता अभिषेक झा ने महागठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि शूटर उमेश यादव के राजनीतिक कनेक्शन की जांच होनी चाहिए। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया है।

आपको बता दें कि, गोपाल खेमका की हत्या के बाद पुलिस ने शूटर उमेश यादव, मास्टरमाइंड अशोक शाह और हथियार सप्लायर राजा को गिरफ्तार किया था। राजा का एनकाउंटर में निधन हो गया, जिससे मामला और गर्माया। JDU प्रवक्ता अभिषेक झा ने अब आरोप लगाया है कि महागठबंधन (RJD-Congress-Left) के नेताओं का शूटर से संबंध हो सकता है।

अभिषेक झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है, लेकिन यह भी देखना होगा कि कहीं यह महागठबंधन की राजनीतिक रणनीति तो नहीं? शूटर का RJD या कांग्रेस नेताओं से कोई संपर्क है या नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए।

JDU के आरोपों पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने जोरदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 48 घंटे बाद पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है, लेकिन असली साजिशकर्ता कौन है? NDA और BJP से जुड़े लोगों के नाम आएंगे। सरकार बलि का बकरा बना रही है।

bihar news live hindi bihar news live aaj ka Bihar news Bihar News Hindi Bihar news 2025
Advertisment
Advertisment