Advertisment

Lalu Yadav के फैसले पर Tej Pratap के मामाओं की प्रतिक्रिया: एक ने किया समर्थन, दूसरे ने कहा "गलत"

Lalu Prasad Yadav ने Tej Pratap Yadav को पार्टी और परिवार से बाहर किया, अब उनके मामा Sadhu Yadav और Subhash Yadav ने दिए अलग-अलग बयान। जानिए किसने समर्थन किया और किसने कहा फैसला गलत।

author-image
YBN Bihar Desk
एडिट
Tejpratap yadav lalu sadhu yadav subhash yadav
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

RJD सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav ने अपने बड़े बेटे Tej Pratap Yadav को पार्टी और परिवार से बाहर करने का ऐतिहासिक फैसला किया है। यह फैसला Tej Pratap के अनुष्का यादव के साथ अफेयर की खबरों के बाद लिया गया। अब इस मामले पर Lalu Yadav के दोनों साले और Tej Pratap के मामा Sadhu Yadav और Subhash Yadav ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दोनों नेताओं के बयान में साफ अंतर देखने को मिला—जहां एक ने Lalu के फैसले का समर्थन किया, वहीं दूसरे ने इसे गलत ठहराया। tej pratap yadav update | tej pratap yadav suspended | tej pratap yadav post | tej pratap yadav news | Tej Pratap Yadav expelled | latest bihar news | Bihar News Today | Bihar News Hindi | Bihar news

Advertisment

Sadhu Yadav ने Lalu के फैसले को कहा "सही"

Lalu Yadav के साले और Tej Pratap के बड़े मामा Sadhu Yadav ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "Lalu जी ने जो फैसला लिया है, वह पूरी तरह सही है। मैं उनके निर्णय का समर्थन करता हूं।"

उन्होंने आगे कहा कि मैं इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। लालू जी ने एक गार्जियन की हैसियत से फैसला लिया है और यह उचित है। जब पत्रकारों ने पूछा कि आगे क्या होगा, तो Sadhu Yadav ने जवाब दिया कि बड़े नेता इस मामले को संभाल रहे हैं, मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

Advertisment

Subhash Yadav ने कहा—"Lalu का फैसला गलत"

वहीं, Tej Pratap के दूसरे मामा और Lalu Yadav के साले Subhash Yadav ने इस फैसले को "जल्दबाजी में लिया गया गलत निर्णय" बताया। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक फोटो के आधार पर इतना बड़ा फैसला नहीं लिया जाना चाहिए। Lalu जी को पहले ही इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए थे।

Subhash Yadav ने आगे कहा, "Tej Pratap को सामने आकर सच बोलना चाहिए। अगर वह किसी रिश्ते में हैं, तो उसे स्पष्ट करें। वरना बिहार की जनता और हम सभी अंधेरे में हैं।"

Advertisment

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में Tej Pratap Yadav और अनुष्का यादव की एक साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद RJD परिवार में तनाव बढ़ गया। Lalu Yadav ने Tej Pratap को पार्टी और परिवार से निकालने का आदेश दिया, जबकि Tejashwi Yadav और Misa Bharti ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Bihar news Bihar News Hindi Bihar News Today latest bihar news Tej Pratap tej pratap yadav Tej Pratap Yadav expelled tej pratap yadav news tej pratap yadav post tej pratap yadav suspended tej pratap yadav update
Advertisment
Advertisment