Advertisment

मधुबनी हिंसा: विवाद सुलझाकर लौट रही Dial 112 पुलिस टीम पर हमला, वाहन तोड़ा; 2 गिरफ्तार

Madhubani में साहरघाट थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव में Dial 112 पुलिस टीम पर हमला। विवाद सुलझाने के बाद वापस लौटते समय उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों को घायल किया और वाहन तोड़ा। 2 गिरफ्तार, 4 फरार।

author-image
YBN Bihar Desk
Madhubani Bihar News
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार के मधुबनी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां डायल 112 की पुलिस टीम पर विवाद सुलझाने के बाद वापस लौटते समय भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना साहरघाट थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव की है, जहां उपद्रवियों ने न सिर्फ पुलिसकर्मियों को घायल किया, बल्कि उनके वाहन को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

क्या था पूरा मामला?

रात 8:42 बजे डायल 112 को सूचना मिली कि त्रिमुहान गांव में दो पक्षों के बीच शादी में गाना बजाने को लेकर झगड़ा हो रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और वापस लौटने लगी। तभी कुछ लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी घायल हो गए और उनकी गाड़ी को तोड़ दिया गया।

2 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब तक दो आरोपियों – अमित कुमार और नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 4 अन्य – केशव पासवान, त्रिवेणी पासवान, आनंद पासवान और दिलीप पासवान फरार हैं।

बेनीपट्टी के डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर छापामारी जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bihar News Today bihar news live today bihar news live hindi bihar news live aaj ka Bihar News Hindi Bihar news 2025 Bihar news
Advertisment
Advertisment