बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल (Mangani Lal Mandal) ने शनिवार को राजद के प्रदेश अध्यक्ष (State President) पद के लिए नामांकन किया। इस दौरान पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav), पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi), नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) मौजूद रहीं।
कर्पूरी के सिद्धांतों पर चलने वाले नेता हैं मंगनी लाल मंडल: तेजस्वी यादव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगनी लाल मंडल के नामांकन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम मंगनी लाल मंडल जी के प्रस्तावक रहे। वे एक अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने बिहार सरकार में मंत्री, लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद के रूप में जनता की आवाज़ उठाई है।
तेजस्वी ने आगे कहा कि मंगनी जी ने हमारे पिता लालू यादव के साथ लंबे समय तक काम किया है। वे समाजवादी विचारधारा (Socialist Ideology) और कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) के सिद्धांतों पर चलने वाले नेता हैं।
नीतीश सरकार पर हमला
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार (Nitish Kumar Government) को निशाने पर लेते हुए कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है। यह सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है और नीति आयोग (NITI Aayog) की रिपोर्ट में भी खुद को फेल बता रही है। आज बिहार में रिटायर्ड अधिकारियों (Retired Bureaucrats) के भरोसे सरकार चल रही है।
उन्होंने आगे कहा कि राजद सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। हम मिलकर एक नए बिहार (New Bihar) का निर्माण करेंगे।
वहीं नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के बाद मंगनी लाल मंडल ने कहा कि यह मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। मैं लालू जी और तेजस्वी जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।
उन्होंने आगे कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, लेकिन मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 2025 के चुनाव में जीत सुनिश्चित करूंगा।