Advertisment

मोकामा गोलीकांड: 198 दिनों के बाद STF ने गैंगस्टर मोनू सिंह को किया अरेस्ट, अनंत सिंह से थी दुश्मनी

बिहार STF ने मोकामा गोलीकांड के आरोपी मोनू सिंह को बरौनी स्टेशन से गिरफ्तार किया। जानें अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच गैंगवार की पूरी कहानी और पुलिस कार्रवाई का विवरण।

author-image
YBN Bihar Desk
Anant Singh Bihar Sonu Monu
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

पटना , वाईबीएन डेस्क । बिहार के मशहूर मोकामा गोलीकांड में शुक्रवार देर रात पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और सोनू-मोनू गैंग के सदस्य मोनू सिंह को बेगूसराय जिले के बरौनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी 22 जनवरी 2025 को हुए मोकामा गोलीकांड के ठीक 198 दिन बाद हुई है, जिसमें पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच खूनी झड़प हुई थी।

STF को मिली सूचना के बाद मोनू सिंह की गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, STF को गुप्त सूचना मिली थी कि मोनू सिंह कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से बरौनी आ रहा है। इसके बाद पटना से STF की विशेष टीम बरौनी पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पूरे रेलवे स्टेशन को चप्पे-चप्पे पर घेर लिया। रात करीब 11 बजे जैसे ही मोनू सिंह ट्रेन से उतरा, STF कमांडो ने उसे चारों तरफ से घेरकर गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, मोनू बिहार के अलग-अलग इलाकों में छिपा हुआ था और अक्सर वेश बदलकर यात्रा करता था।

22 जनवरी 2025 को मोकामा के नौरंगा-जलालपुर गांव में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच भीषण गोलीबारी हुई थी। इस झड़प में दोनों पक्षों ने 70 से अधिक राउंड फायर किए थे। इस घटना के बाद अनंत सिंह ने 24 जनवरी को पटना के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया था और उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया था। हाल ही में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से रिहा हो चुके हैं। वहीं मोनू सिंह का भाई सोनू सिंह भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है, जो फिलहाल जमानत पर बाहर है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोनू सिंह पर पटना जिले के पचमहला समेत कई थानों में हत्या, रंगदारी, गैंगवार और गोलीबारी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। STF अब उससे मोकामा गोलीकांड और बिहार-झारखंड में चल रहे उसके आपराधिक नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

Advertisment

Anant Singh Latest 

Anant Singh Latest Anant Singh
Advertisment
Advertisment