/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/03/tejashwi-yadav-mukesh-sahani-narendra-modi-2025-07-03-13-02-41.jpg)
बिहार की राजनीति में एक बार फिर तूफान आ गया है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के नेता और 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से मशहूर मुकेश सहनी ने एक साथ दो बड़े बयान देकर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन बिहार में सरकार बनाता है, तो वह उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) का पद चाहते हैं। लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निषाद समाज को आरक्षण दे देते हैं, तो वह उनके लिए "जान तक दे देंगे"।
"कर्पूरी ठाकुर के बाद अति पिछड़ों का नेता हूं मैं"
एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सहनी ने दावा किया कि बिहार में कर्पूरी ठाकुर के बाद अति पिछड़ा समाज (EBC) का कोई बड़ा नेता नहीं उभरा है और वही उस वर्ग की लीडरशिप संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं 12 साल से निषाद समाज के आरक्षण के लिए लड़ रहा हूं। अगर मोदी जी चुनाव से पहले हमें आरक्षण दे देते हैं, तो उनके लिए प्राण तक न्योछावर कर दूंगा।
महागठबंधन में सीट बंटवारा लगभग फाइनल: 60 सीटों पर VIP का दावा
सहनी ने बताया कि महागठबंधन (RJD-Congress-Left) के भीतर सीट बंटवारे पर 90% सहमति बन चुकी है। VIP पार्टी को करीब 60 सीटें मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमारा वोट बैंक 12% है, इसलिए यह मांग जायज है। अगर 4-5 सीटें कम-ज्यादा हो जाएं, तो कोई बड़ी बात नहीं।
कांग्रेस ने उठाए सवाल, तेजस्वी से हस्तक्षेप की मांग
सहनी के बयान पर कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बयान महागठबंधन की एकता के लिए ठीक नहीं है। तेजस्वी यादव को इस पर हस्तक्षेप करना चाहिए। कांग्रेस का मानना है कि सहनी का रवैया "दोहरी नीति" का संकेत देता है।
VIP का राजनीतिक सफर: भाजपा से महागठबंधन तक
2015: भाजपा के समर्थन में प्रचार किया।
2019 & 2024: महागठबंधन के साथ 3 सीटें लड़ीं, लेकिन खाता नहीं खुला।
2020: सीट शेयरिंग को लेकर RJD से नाराज होकर NDA में शामिल हुए, 4 सीटें जीतीं।
2022: उपचुनाव में हार के बाद तीन विधायक BJP में चले गए।