Advertisment

बिहार में प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी: चुनावी साल में प्रशासनिक संतुलन साधने की कवायद

बिहार सरकार ने सभी जिलों के लिए नए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की है। नई अधिसूचना से पहले की सभी नियुक्तियाँ रद्द, नए आदेश तक ये नियुक्तियाँ प्रभावी रहेंगी।

author-image
YBN Bihar Desk
एडिट
Nitish Kumar Minister
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश सरकार ने प्रशासनिक मोर्चे पर बड़ी सर्जरी की है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने एक नई अधिसूचना जारी कर सभी जिलों में नए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर दी है। इस कदम को सरकार की नीतिगत सक्रियता और जमीनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

सभी मंत्रियों को जिलों का प्रभारी बनाया गया

यह नई व्यवस्था 25 जनवरी 2025 की अधिसूचना के तहत की गई है, जिसमें पूर्व में जारी सभी अधिसूचनाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इस नई सूची में कुल 38 जिलों के लिए मंत्री नियुक्त किए गए हैं, जो वहां की जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्री की भूमिका निभाएंगे।

🔹चुनिंदा प्रमुख नियुक्तियाँ:

  • सम्राट चौधरी – पटना

  • विजय कुमार सिन्हा – मुजफ्फरपुर

  • विजेन्द्र प्रसाद यादव – वैशाली

  • श्रवण कुमार – समस्तीपुर, मधेपुरा

  • संतोष कुमार सुमन – औरंगाबाद

  • रेणु देवी – सिवान

  • मंगल पांडेय – दरभंगा

  • अशोक चौधरी – सीतामढ़ी, जहानाबाद

  • नीतीश मिश्रा – अररिया

  • संजय सरावगी – बेगूसराय

  • डा. सुनील कुमार – गया

  • कृष्ण कुमार मंटू – मुंगेर

Nitish Cabinet Nitish Cabinet reshuffle Nitish Cabinet Expansion Bihar
Advertisment
Advertisment