/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/21/UJJPu9uVidUp8MxlYhSx.jpg)
पटना, वाईबीएन नेटवर्क
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह राष्ट्रगान के वक्त इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं। वह कुछ लोगों से हाथ भी जोड़ते दिख रहे हैं। इस घटना के बाद राजद विधायक रणविजय साहू ने उन पर कटाक्ष किया है।
Is Bihar CM Nitish Kumar Ok? 🤔 pic.twitter.com/AJ0ncc1zKx
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) March 20, 2025
सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की बाढ़
राष्ट्रगान का वीडियो वायरल होते ही विपक्ष ने सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की बाढ़ सी ला दी है। उनके पूर्व डिप्टी तेजस्वी यादव ने उन पर राज्य और राष्ट्र का अपमान करने का आरोप लगाया। बता दें कि गुरुवार को तेजस्वी यादव ने राष्ट्रगान के दौरान सीएम नीतीश कुमार की हरकतों को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, "कम से कम कृपया राष्ट्रगान का तो अपमान मत करिए मुख्यमंत्री जी। युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो आप प्रतिदिन अपमानित करते ही हैं। कभी महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर ताली बजाकर उनकी शहादत का मखौल उड़ाते हैं तो कभी राष्ट्रगान का!"
राष्ट्रगान का अपमान
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 21, 2025
केवल कुर्सी पर ही ध्यान
पूछ रहा पूरा हिंदुस्तान
कहां है नकली देशभक्तों का ज्ञान?#TejashwiYadav #RJD pic.twitter.com/ss2i9J9qh8
अब भी कुछ बचा है?
लालू ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रया दी और इसे देश का अपमान बताते हुए लिखा- राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है?
राष्ट्रगान का अपमान
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) March 20, 2025
नहीं सहेगा हिंदुस्तान।
बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है? pic.twitter.com/tz3MMgIOAl
वहीं राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यवहार पर बीजेपी विधायक पवन जायसवाल कहते हैं, 'राजद नेताओं के पास शब्द नहीं हैं, उन्हें राष्ट्रवाद का ज्ञान नहीं है।
Patna, Bihar: On Chief Minister Nitish Kumar's behavior during the national anthem, BJP MLA Pawan Jaiswal says, "RJD leaders have no words; they lack knowledge of nationalism..." pic.twitter.com/9ajBZlGPAL
— IANS (@ians_india) March 21, 2025
स्वास्थ्य को देखकर दुख होता है
पटना में एक खेल कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के दौरान हंसते और बात करते हुए कैमरे में कैद होने के बाद विपक्ष के निशाने पर आ गए। प्लूरल्स पार्टी प्रमुख पुष्मप प्रिया ने कहा- राजनीतिक विरोध अपनी जगह है पर नीतीश जी के स्वास्थ्य को देखकर दुख होता है। सदन में आपा खो देते हैं। राष्ट्रगान के दौरान भी स्थिर नहीं रह पाते। अब वे सार्वजनिक उपस्थिति के हालत में नहीं हैं। उनकी दशकों की साख बर्बाद हो रही है।
राजनीतिक विरोध अपनी जगह है पर नीतीश जी के स्वास्थ्य को देखकर दुख होता है। सदन में आपा खो देते हैं। राष्ट्रगान के दौरान भी स्थिर नहीं रह पाते। अब वे सार्वजनिक उपस्थिति के हालत में नहीं हैं। उनकी दशकों की साख बर्बाद हो रही है। @NitishKumar pic.twitter.com/1gaMbRINak
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) March 20, 2025
इस्तीफे की भी मांग
विरोध के साथ ही उनसे इस्तीफे की भी मांग की जा रही है। गुजरात कांग्रेस के चेयरमैन पिठाड़िया ने लिखा राष्ट्रगान के दौरान नीतीश जी की यह हरकत दर्शाती है कि अब उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर किसी अच्छे अस्पताल में अपना इलाज करवाना चाहिए।
राष्ट्रगान के दौरान नीतीश जी की यह हरकत दर्शाती है कि अब उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर किसी अच्छे अस्पताल में अपना इलाज करवाना चाहिए।
— Hitendra Pithadiya 🇮🇳 (@HitenPithadiya) March 20, 2025
Get well soon @NitishKumar ji pic.twitter.com/0R71O863qT
समर्थन में आए मांझी
जीतन राम मांझी ने उनके पक्ष में कहा, बिहार सहित देश का अपमान करने वाले लोग बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पर सवाल उठा रहें हैं। वैसे लोगों को मैं बता दूँ कि लालू जी एंड कंपनी ने हमारे “बिहार” राज्य के नाम को गाली बना दिया था पर नीतीश कुमार जी ही हैं जिन्होंने बिहार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया।एक तरफ़ जहाँ लालू जी के शासनकाल को याद कर बिहार के लोग थर्रा जातें हैं वहीं दूसरी तरफ़ नीतीश कुमार जी कल भी बिहार के चहेते थें,आज भी हैं और आगे भी रहेंगें। “नीतीश कुमार बिहार के सम्मान हैं।
बिहार सहित देश का अपमान करने वाले लोग बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पर सवाल उठा रहें हैं।
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) March 20, 2025
वैसे लोगों को मैं बता दूँ कि लालू जी एंड कंपनी ने हमारे “बिहार” राज्य के नाम को गाली बना दिया था पर नीतीश कुमार जी ही हैं जिन्होंने बिहार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया।…
सीएम की हरकतों से बिहार ही नहीं, देश भी शर्मसार
राष्ट्रगान के दौरान सीएम नीतीश कुमार के व्यवहार पर राजद विधायक रणविजय साहू ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रगान के दौरान सीएम की हरकतों से बिहार ही नहीं, देश भी शर्मसार हो रहा है। बिहार और देश पूछ रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां हैं? पीएम मोदी के लाडले मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन के तमाम साथी मांग करते हैं कि ऐसे मुख्यमंत्री का इलाज होना चाहिए। किसान और मजदूर चाहते हैं कि सीएम आप अपना इलाज कराइए, बिहार शर्मसार हो रहा है।