Advertisment

नित्यानंद राय ने तेजस्वी-राहुल पर कसा तंज : कांग्रेस ने 1975 में कुचला था लोकतंत्र

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने संपूर्ण क्रांति दिवस पर कांग्रेस को 'लोकतंत्र की हत्यारा' बताया। तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी कसा तंज। पढ़ें पूरी खबर।

author-image
YBN Bihar Desk
Nityanand Rai Minister Union govt
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संपूर्ण क्रांति दिवस (5 जून) के अवसर पर कांग्रेस और RJD पर जमकर हमला बोला। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए राय ने 1975 की इमरजेंसी को याद करते हुए कांग्रेस को "लोकतंत्र की हत्यारी" करार दिया।

"इंदिरा गांधी ने दबाया था जनआंदोलन"

नित्यानंद राय ने कहा कि 1975 में कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर संविधान को ताख पर रख दिया था। जेपी आंदोलन के नेताओं को जेल में ठूंस दिया गया था। आज भी कांग्रेस का लोकतंत्र पर विश्वास नहीं, इसलिए वो हारने पर संसद की बैठकें रोक देती है।"

लालू प्रसाद पर भी निशाना

राय ने RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जेपी आंदोलन से निकले लालू जी बाद में उसी कांग्रेस की गोद में बैठ गए। तेजस्वी यादव भी उसी परिवारवाद और भ्रष्टाचार की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

राहुल गांधी के 'सरेंडर' बयान पर तीखा प्रहार

हाल में राहुल गांधी द्वारा "सरेंडर" शब्द के इस्तेमाल पर राय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। इस संबंध में नित्यानंद राय ने कहा कि यह शब्द हमारे सैनिकों के बलिदान का अपमान है। कांग्रेस की मानसिकता पाकिस्तान जैसी है, इसलिए वो आतंकवादियों के सामने घुटने टेकती है।

Advertisment

वहीं बिहार में एनडीए सरकार के बारे में नित्यानंद राय ने कहा कि नीतीश कुमार सरकार अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए कार्यवाही जारी है। 

Bihar news Bihar News Today Bihar News Hindi bihar news live hindi bihar news live today Bihar news 2025 Nityanand Rai नित्यानंद राय
Advertisment
Advertisment