/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/10/tejashwi-yadav-pappu-yadav-2025-10-10-12-01-09.jpg)
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक बार फिर यह दावा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो युवाओं को रोजगार देना पहली प्राथमिकता होगी। लेकिन तेजस्वी के इस बयान पर अब पप्पू यादव ने तीखा तंज कसा है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हर किसी को बोलने का अधिकार है, लेकिन जहां तक रोजगार देने की बात है, कांग्रेस ने देश में सबसे ज़्यादा नौकरियां दी हैं।
वहीं, जब उनसे आरजेडी में जेडीयू के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के शामिल होने पर सवाल पूछा गया तो पप्पू यादव ने सहज लहजे में कहा कियह अच्छी बात है, मैं उनके फैसले की सराहना करता हूं। दिलचस्प बात यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में संतोष कुशवाहा को ही हराया था।
पप्पू यादव और तेजस्वी यादव अभी महागठबंधन के साथ हैं लेकिन दोनों में नहीं बनती, यह सार्वजनिक मंचों पर कई बार दिखा है। लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव को हराने के लिए तेजस्वी यादव ने जीतोड़ मेहनत की थी। कांग्रेस में शामिल होने के बाद भी महागठबंधन से पप्पू यादव को पूर्णिया से टिकट नहीं मिला और उन्होंने निर्दलीय जीत दर्ज की। अभी भी कांग्रेस और राजद के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं है और पप्पू कई बार कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने की मांग कर तेजस्वी यादव को परेशानी में डालने का प्रयास करते दिखते हैं।
pappu yadav | latest news pappu yadav | mp pappu yadav | Pakistan Statement Pappu Yadav | pappu yadav bihar | Pappu Yadav Congress