/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/26/kobra-bites-2025-07-26-18-15-30.jpg)
Photograph: (AI Generated Image)
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक बड़ी अजीबो- गरीब घटना सामने आई है। जिले के मझौलिया ब्लॉक में एक दो साल के बच्चे ने कोबरा सांप को अपने दांतों से काटकर मार डाला। इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। सांप को काटने के बाद बच्चा कुछ देर के लिए बेहोश जरूर हुआ लेकिन अब सामान्य है, हालांकि बच्चे को अभी डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।
खेल- खेल में पकड़ा और दांतों से काट लिया
जानकारी के मुताबिक मझौलिया ब्लॉक के बनकटवा गांव में बच्चे के घर के पीछे खेलते समय बच्चे ने कोबरा को काट लिया। बच्चे का नाम गोविंदा है। गोविंदा दरसअल अपनी दादी के साथ था। घर के पीछे गोविंदा की दादी लकड़ियां तोड़ने लगी, इसी दौरान लकड़ियों के ढेर से एक कोबरा सांप निकला, जिस पर उनकी नजर नहीं पड़ी। पास ही खेल रहे गोविंदा ने सांप को देखा और खेल-खेल में उस पर ईंट के टुकड़े से वार कर दिया। इसके बाद उसने सांप को हाथ में उठाकर अपने दांतों से काटना शुरू कर दिया। यह देखकर दादी की चीख निकल गई। परिवार वाले मौके की ओर दौड़े, लेकिन वे सब यह देखकर अचंभित रह गए कि बच्चे के काटने के बाद सांप ने दम तोड़ दिया।
कुछ देर के लिए बेहोश हो गया था गोविंदा
हालांकि सांप को काटने के बाद गोविंदा बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेतिया के GMCH रेफर कर दिया। GMCH में इलाज कर रहे डॉ. सौरव कुमार ने बताया- बच्चे के चेहरे और मुंह पर सूजन थी। परिजनों ने हमें बताया कि उसने कोबरा सांप को दांतों से काटकर मार डाला था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे निगरानी में रखा गया है। अब उसकी स्थिति स्थिर है और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा है। गोविंदा की दादी ने बताया- मैं लकड़ी तोड़ रही थी, तभी लकड़ियों के ढेर से एक सांप निकला। गोविंदा ने उसे देखा और खेल- खेल में सांप को काट लिया। हम सब डर गए थे, लेकिन भगवान की कृपा से वह अब ठीक है।
Bihar news | latest bihar news | viral Bihar news | बिहार न्यूज़ लाइव | लाइव बिहार न्यूज़
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us