Advertisment

बिहार में लिंगानुपात का संकट: "1000 लड़कों पर सिर्फ 891 लड़कियां!" प्रियंका गांधी ने NDA सरकार पर किया बड़ा हमला

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार के गिरते लिंगानुपात (891 girls per 1000 boys) पर चौंकाने वाला ट्वीट किया। जानें क्यों बिहार में बेटियों की संख्या लगातार घट रही है?

author-image
YBN Bihar Desk
Priyanka Gandhi Vadra Bihar
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बिहार में लिंगानुपात (Sex Ratio) के गिरते स्तर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक ट्वीट में बताया कि बिहार में प्रति 1000 लड़कों पर सिर्फ 891 लड़कियां ही जन्म ले रही हैं – यह आंकड़ा पिछले तीन सालों में लगातार गिरावट दर्शाता है।

Advertisment

"2020 में 964, 2022 में सिर्फ 891!" – प्रियंका गांधी का डेटा

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में बिहार के लिंगानुपात की चौंकाने वाली गिरावट को उजागर किया। उन्होंने लिखा है कि बिहार में प्रति 1000 लड़कों पर सिर्फ 891 लड़कियां पैदा हो रही हैं। 2020 में यह अनुपात 964 था, जो 2021 में घटकर 908 हुआ और 2022 में मात्र 891 रह गया। आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि जन्म लेने वाले बच्चों में बेटियों की संख्या लगातार गिर रही है?

उन्होंने आगे लिखा है कि एक तरफ महिलाओं पर बर्बरता बढ़ रही है, दूसरी तरफ लिंगानुपात में बिहार देश में सबसे खराब स्थिति में है। यह साबित करता है कि बिहार की 'डबल इंजन' सरकार महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो रही है।

bihar news live today Bihar News Today bihar news live hindi bihar news live aaj ka Bihar News Hindi Bihar news 2025 Bihar news priyanka Gandhi
Advertisment
Advertisment