Advertisment

वोटर अधिकार यात्रा: पूर्णिया में राहुल गांधी ने चलाई बुलेट, समर्थक ने किया किस; सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़ा, तेजस्वी भी दिखे बाइक पर

पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बुलेट चलाई। अचानक एक समर्थक ने उन्हें किस कर दिया, सुरक्षाकर्मी ने युवक को पकड़ लिया।

author-image
YBN Bihar Desk
Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra (1)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) लगातार सुर्खियां बटोर रही है। रविवार को यात्रा के आठवें दिन पूर्णिया में एक दिलचस्प और चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुलेट मोटरसाइकिल संभाली और करीब 2 किलोमीटर तक उसे चलाया। उनके पीछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे हुए थे।

इस दौरान अचानक एक युवक राहुल गांधी की बाइक के सामने आ गया। राहुल कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उस युवक ने आगे बढ़कर उन्हें किस कर दिया। सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और युवक को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुरक्षाकर्मी ने युवक को थप्पड़ जड़ते हुए वहां से हटाया। 

तेजस्वी यादव भी बुलेट पर दिखे

इसी यात्रा में राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी दूसरी बुलेट पर सवार नजर आए। उनके पीछे उनका बॉडीगार्ड बैठे थे। इस यात्रा में तेजस्वी और राहुल के साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल रहे। नेताओं का यह संयुक्त रोड शो सीमांचल की राजनीति में एकता और मजबूती का संदेश देता दिखा।

राहुल का ढाबे पर चाय ब्रेक

पूर्णिया से अररिया की ओर बढ़ते समय राहुल गांधी जलालगढ़ ब्लॉक में एक ढाबे पर रुके। यहां उन्होंने चाय पी और ढाबा मालिक से हालचाल पूछा। करीब 30 मिनट तक वहां रुककर राहुल ने स्थानीय लोगों से बातचीत की। इससे माहौल पूरी तरह चुनावी रैली से हटकर आम जनता के बीच घुलने-मिलने जैसा हो गया।

यात्रा अररिया पहुंची, अब प्रियंका की एंट्री

Advertisment

राहुल गांधी की अगुवाई में यह यात्रा अब अररिया पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि आज शाम राहुल गांधी दिल्ली लौट जाएंगे। सोमवार को यात्रा में एक दिन का ब्रेक रहेगा। इसके बाद 26 अगस्त को प्रियंका गांधी इस यात्रा से जुड़ेंगी, जिससे महागठबंधन की इस पहल को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Voter Adhikar Yatra rahul gandhi
Advertisment
Advertisment