Advertisment

Rahul Gandhi दरभंगा विवाद: DK Tax से लोकतंत्र तक, बिहार की सियासत में उबाल

Rahul Gandhi को दरभंगा के Ambedkar Hostel में कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर बिहार में सियासी बवाल मच गया है। Tejashwi Yadav ने इसे लोकतंत्र का अपमान बताया और Nitish Kumar पर 'DK Tax' लगाने का आरोप दोहराया।

author-image
YBN Bihar Desk
तेजस्वी यादव का प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश पर हमला

दरभंगा (बिहार): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 'शिक्षा न्याय संवाद' यात्रा जैसे ही दरभंगा पहुंची, एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। जिला प्रशासन ने उन्हें डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास में संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी, जिससे कांग्रेस और महागठबंधन में भारी नाराजगी देखने को मिली।

Advertisment

तेजस्वी यादव का तंज – DK Tax के बिना नहीं मिलेगी अनुमति?

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस फैसले को लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करार देते हुए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि "रिटायर्ड भ्रष्ट अफसर और थके हुए मुख्यमंत्री बिहार में सरकार चला रहे हैं। क्या अब विपक्ष को छात्रों से संवाद करने के लिए भी DK Tax देना होगा?"

तेजस्वी ने आगे कहा, "बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है, लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज़ दबाने में व्यस्त है।"

Advertisment

क्या हुआ दरभंगा में? जानिए पूरा घटनाक्रम

  • राहुल गांधी गुरुवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरे और अपने काफिले के साथ छात्र संवाद कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

  • जैसे ही काफिला विश्वविद्यालय थाना के पास पहुंचा, पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

  • प्रशासन ने सुरक्षा कारणों और पूर्व अनुमति की कमी का हवाला देते हुए अंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम पर आपत्ति जताई।

  • राहुल गांधी ने इसे नकारते हुए स्पष्ट किया कि कार्यक्रम वहीं होगा जहां तय हुआ था।

  • बाद में राहुल गांधी पैदल ही छात्रावास की ओर रवाना हुए और वहां पहुंच भी गए।

कांग्रेस का हल्लाबोल, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisment

कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने आरोप लगाया कि प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए और नारेबाजी की। पार्टी प्रवक्ताओं का कहना है कि यह फैसला सिर्फ राहुल गांधी की आवाज़ को दबाने की कोशिश है।

क्या है 'शिक्षा न्याय संवाद'?

राहुल गांधी की यह यात्रा शिक्षा में समानता और न्याय के मुद्दों पर युवाओं से सीधा संवाद करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। उनका कहना है कि शिक्षा में क्षेत्रीय और वर्गगत असमानताओं को खत्म करना उनकी प्राथमिकता है।

Tejashwi Yadav Bihar news nitish kumar vs tejashwi yadav nitish kumar tejashwi yadav rahul gandhi tejashwi yadav about nitish तेजस्वी यादव Bihar News Today Bihar News Hindi
Advertisment
Advertisment