Advertisment

रेणु देवी का राहुल-तेजस्वी पर हमला: कहा मां के अपमान को भगवान भी माफ नहीं करेंगे, बिहार की जनता सिखाएगी सबक

बिहार की मंत्री रेणु देवी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि मां के अपमान को भगवान भी माफ नहीं करेंगे। पीएम मोदी की मां के सम्मान पर टिप्पणी को लेकर बिहार की जनता विपक्ष को सबक सिखाएगी।

author-image
YBN Bihar Desk
Renu Devi BJP Bihar
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करने वाले बयान पर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले को लेकर एनडीए और बीजेपी लगातार विपक्ष पर हमलावर हैं। अब बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी ने कड़ा बयान देते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को सीधे निशाने पर लिया है।

पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी पूरे देश का अपमान : रेणु देवी

रेणु देवी ने कहा कि अगर किसी की मां का अपमान होता है तो उसे भगवान भी माफ नहीं करते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां एक साधारण महिला थीं, जिन्होंने काम करके अपने बच्चों को पढ़ाया और देश की सेवा करने लायक बनाया। ऐसे में मां पर की गई अभद्र टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री के लिए बल्कि पूरे देश के लिए अपमान है।

राहुल-तेजस्वी को मां के दर्द का अंदाजा नहीं : मंत्री 

मंत्री ने तीखे अंदाज में कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को मां के दर्द का अंदाजा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं ने राजनीतिक फायदे के लिए मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। रेणु देवी ने दावा किया कि इस मुद्दे को लेकर न केवल बिहार बल्कि पूरा देश आक्रोश में है और जनता इस अपमान का जवाब वोट से देगी।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता बहुत समझदार है और अब वह विपक्ष को सबक सिखाएगी। इसी मुद्दे को लेकर एनडीए ने पूरे बिहार में बंद का आह्वान किया है। रेणु देवी ने कहा कि बुधवार को सुबह से दोपहर 12 बजे तक स्वतःस्फूर्त बंद रहेगा और लोग इसमें शामिल होकर विरोध दर्ज कराएंगे।

Bihar News 2025 | Bihar News Hindi | पीएम मोदी | PM Modi Mother Remark 

PM Modi mother remark पीएम मोदी Bihar News Hindi Bihar news 2025 Bihar news
Advertisment
Advertisment