Advertisment

Tejashwi Yadav पर Santosh Suman का तंज: 2030 तक रहेंगे बेरोजगार, Bihar Politics में गरमाया सियासी तापमान

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष Santosh Suman ने Tejashwi Yadav को बताया 2030 तक "बेरोजगार" नेता। बिहार की सियासत में बढ़ी तल्खी, सत्ता को लेकर फिर छिड़ी तीखी बहस।

author-image
YBN Bihar Desk
Santosh Suman Tejashwi Yadav
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी की गर्मी चरम पर है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बेहद तीखा हमला बोलते हुए भविष्यवाणी कर दी है कि अब तेजस्वी यादव को 2030 तक सत्ता में कोई भूमिका नहीं मिलने वाली है।

पटना में संवाददाताओं से बात करते हुए डॉ. सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव को सत्ता का स्वाद दो बार चखने का मौका मिला, लेकिन दोनों बार उनका प्रदर्शन बेहद कमजोर और विवादों से घिरा रहा। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि पहली बार जब वो उपमुख्यमंत्री बने तो 20 महीने बाद ही उन्हें भ्रष्टाचार और बेनामी संपत्ति के आरोपों के चलते पद छोड़ना पड़ा। दूसरी बार, 2022 में वे 'बैकडोर' से सत्ता में दाखिल हुए और 17 महीने में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

डॉ. सुमन ने तेजस्वी यादव की ‘युवा राजनीति’ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो युवाओं को रोजगार देने की बात करके असल में अपनी राजनीतिक बेरोजगारी दूर करना चाहते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए जोड़ा कि तेजस्वी की राजनीति में न तो नीति है, न नीयत। उनका मकसद सिर्फ सत्ता में वापसी है, चाहे उसके लिए किसी भी तरह का भ्रम क्यों न फैलाना पड़े।

नीतीश कुमार के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए, सुमन ने यह भी इशारा किया कि बिहार की जनता अब तेजस्वी के वादों और भाषणों से प्रभावित नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब जागरूक है और समझ चुकी है कि किस नेता का उद्देश्य जनसेवा है और किसका सिर्फ राजनीतिक लाभ।

Bihar news Bihar News Hindi Bihar news 2025 bihar newslive
Advertisment
Advertisment