/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/16/BGFXWotEDNe6KGo5CZkO.jpg)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजद (RJD) ने एक बड़ी डिजिटल रणनीति के तहत 'तेजस्वी डिजिटल फोर्स' पोर्टल लॉन्च किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज पटना में इस पोर्टल (www.Tejashwidigitalforce.in) का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह पोर्टल बिहार के युवाओं को सीधे जोड़ने का माध्यम बनेगा।
क्या है 'तेजस्वी डिजिटल फोर्स' पोर्टल?
इस पोर्टल के जरिए RJD अपने वालंटियर्स को ऑनलाइन जोड़ेगा, जो पार्टी के एजेंडे को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। युवा इस पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और सीधे तेजस्वी यादव के साथ जुड़कर काम कर सकते हैं। पोर्टल पर RJD की योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा और जनता के सुझाव भी लिए जाएंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम एक नया बिहार बनाने जा रहे हैं। इसके लिए हमें आप सभी का साथ चाहिए। इस पोर्टल से जुड़कर आप भी इस मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं।"
"20 साल की खटारा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे" – तेजस्वी का नीतीश पर हमला
पोर्टल लॉन्च के मौके पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता 20 साल से इस सरकार से परेशान है। अब वह बदलाव चाहती है। मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। हमारे सवालों का कोई जवाब नहीं मिलता। आने वाले चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
"D.K. बॉस और भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसेंगे"
तेजस्वी ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार (D.K. बॉस) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि D.K. बॉस ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल खेल रहे हैं। मेरी चिट्ठी सीएम तक नहीं पहुंच रही। हमारी सरकार बनते ही भ्रष्ट अधिकारियों पर छापेमारी होगी।