Advertisment

मोकामा में घोड़े पर सवार तेजस्वी यादव, बख्तियारपुर से नीतीश कुमार पर सीधा वार, बोले- ‘थकी हुई नकलची सरकार’

तेजस्वी यादव ने मोकामा में घोड़े पर सवार होकर रोड शो किया और बख्तियारपुर की जनसभा में सीएम नीतीश कुमार को घेरा। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उनकी बिहार अधिकार यात्रा ने सियासी हलचल तेज कर दी है।

author-image
YBN Bihar Desk
Tejashwi Yadav Horse in mokama

मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह के गढ़ में आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनावी रंग में अनोखी एंट्री की। उन्होंने घोड़े पर सवार होकर रोड शो किया और समर्थकों की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। तेजस्वी की यह घुड़सवारी सिर्फ रोड शो नहीं, बल्कि अनंत सिंह के इलाके में उनकी राजनीतिक मौजूदगी का सशक्त संदेश भी मानी जा रही है।

तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा इन दिनों पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई है। बुधवार को उनका अगला पड़ाव पटना जिला का बख्तियारपुर रहा। बख्तियारपुर, जहां से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाता गहरा है, वहां तेजस्वी ने नीतीश सरकार को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने सीएम नीतीश को "धोखेबाज" और "नकलची" करार देते हुए कहा कि एनडीए सरकार जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है।

तेजस्वी यादव ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर को "चीटर मीटर" बताया और कहा कि इस व्यवस्था ने उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की नहीं, बल्कि कंपनियों की जेब भरने में लगी है। यही नहीं, उन्होंने भाजपा-जदयू गठबंधन पर अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।

बख्तियारपुर की जनसभा में तेजस्वी ने नीतीश कुमार को "थका-हारा मुख्यमंत्री" बताया और कहा कि उनकी सरकार महागठबंधन की नीतियों की नकल कर रही है। तेजस्वी ने कहा कि जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन सत्ता में आया तो युवाओं को रोजगार मिलेगा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और राज्य से पलायन रुकेगा।

Advertisment

मोकामा में रोड शो से लेकर बख्तियारपुर की सभा तक, तेजस्वी की हर राजनीतिक चाल चुनावी रणनीति का हिस्सा है। आरजेडी सूत्रों का कहना है कि यह बिहार अधिकार यात्रा फिलहाल 20 सितंबर को वैशाली में समाप्त होगी, लेकिन इसका दूसरा चरण दुर्गा पूजा के बाद फिर से शुरू होगा। जाहिर है, तेजस्वी ने घोड़े पर सवार होकर और नीतीश पर तीखे हमले करके आगामी चुनावी मुकाबले की शुरुआती बिसात बिछा दी है।

Bihar news | Bihar news 2025 | Bihar News Hindi | Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav Bihar news तेजस्वी यादव Bihar News Hindi Bihar news 2025
Advertisment
Advertisment