Advertisment

तेजस्वी यादव ने लालू परिवार पर दिया बड़ा बयान, फिर NDA नेताओं को साधा

तेजस्वी यादव ने कहा- लालू परिवार से अभी कोई नया सदस्य राजनीति में नहीं आएगा। इसके बाद उन्होंने जीतन राम मांझी और चिराग पासवान पर कसा तंज। जानिए क्यों बिहार में परिवारवाद बना बड़ा मुद्दा?

author-image
YBN Bihar Desk
Tejashwi Yadav Bihar Election 2025
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

तेजस्वी यादव ने लालू यादव परिवार से राजनीति में किसी नए सदस्य के प्रवेश को लेकर स्पष्ट किया है। एक पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में जब पूछा गया कि क्या परिवार से कोई और सदस्य राजनीति में आएगा, तो तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी तो फिलहाल कोई नहीं।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि हम लोग मांझी और चिराग पासवान से बहुत पीछे हैं। संख्या में भारी हैं फिर भी पीछे हैं इस मामले में। वहीं लालू यादव की भूमिका पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी उनकी सेहत उस प्रकार नहीं है कि वो चुनाव प्रचार में सक्रिय रहें।

इसके बाद तेजस्वी ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और LJP नेता चिराग पासवान पर निशाना साधा, जिनके रिश्तेदारों को हाल ही में बिहार सरकार ने विभिन्न आयोगों में नियुक्त किया है।

लालू परिवार की राजनीतिक उपस्थिति

वर्तमान में, लालू यादव परिवार के चार सदस्य सक्रिय राजनीति में हैं:

  1. राबड़ी देवी – बिहार विधान परिषद सदस्य

  2. मीसा भारती – पाटलिपुत्र से लोकसभा सांसद

  3. तेज प्रताप यादव – हसनपुर से विधायक, पूर्व मंत्री

  4. तेजस्वी यादव – राघोपुर से विधायक, पूर्व उपमुख्यमंत्री

Advertisment

हालांकि, रोहिणी आचार्य (लालू की बेटी) 2024 के लोकसभा चुनाव में हार गई थीं, जबकि अन्य दामाद चिरंजीव राव (कांग्रेस), तेज प्रताप सिंह यादव (सपा) और राहुल यादव भी चुनावी राजनीति में सफल नहीं रहे।

NDA नेताओं पर तेजस्वी का तंज

तेजस्वी ने NDA के नेताओं पर "परिवारवादी होने" का आरोप लगाते हुए कहा कि जीतन राम मांझी और चिराग पासवान के परिवार के सदस्यों को आयोगों में नियुक्त किया गया है, लेकिन वे हमें परिवारवाद का पाठ पढ़ाते हैं। हमारे परिवार के सदस्य जनता के वोट से चुनकर आते हैं, जबकि NDA नेता अपने रिश्तेदारों को नियुक्तियां देकर सत्ता का फायदा उठा रहे हैं।

आपको बता दें कि NDA ने हाल ही में चिराग पासवान के बहनोई, जीतन राम मांझी के दामाद और अशोक चौधरी के दामाद को आयोगों में नियुक्त किया है। इसके जवाब में RJD ने AI-एडिटेड वीडियो के जरिए NDA पर "दामाद राज" चलाने का आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव बयान तेजस्वी यादव खबर तेजस्वी यादव
Advertisment
Advertisment