Advertisment

तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, कोलकाता के अस्पताल में हुआ बेटे का जन्म

Tejashwi Yadav Baby Boy: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के घर कोलकाता में बेटे ने जन्म लिया। जानें पूरी खबर, ताजा अपडेट।

author-image
YBN Bihar Desk
Tejasvi Yadav

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

पटना, वाईबीएन संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के युवा नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने सोमवार सुबह कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया। यह खुशखबर लालू परिवार के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर दादा बन गए हैं।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबर

तेजस्वी यादव ने सोमवार सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा –

"Good Morning! The wait is finally over! So grateful, blessed and pleased to announce the arrival of our little boy. Jai Hanuman!"

उन्होंने अपने बेटे की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसे देखकर उनके समर्थकों और राजनीतिक सहयोगियों ने बधाई देना शुरू कर दिया।

राजश्री यादव को कोलकाता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था

Advertisment

सूत्रों के मुताबिक, राजश्री यादव को रविवार देर शाम कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह सफल डिलीवरी के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

लालू परिवार में खुशी की लहर

तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की यह दूसरी संतान है। इससे पहले उनके यहां एक बेटी का जन्म हुआ था। लालू परिवार में इस खुशी को लेकर उत्साह है, क्योंकि यह परिवार पिछले कुछ समय से राजनीतिक और पारिवारिक चुनौतियों से जूझ रहा था।

तेजस्वी आरजेडी नेता | तेजस्वी यादव खबर | Tejashwi Yadav | rjd leader tejashwi yadav

Tejashwi Yadav rjd leader tejashwi yadav तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव खबर तेजस्वी आरजेडी नेता
Advertisment
Advertisment