Advertisment

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: महागठबंधन में जल्द शामिल होंगे पशुपति पारस और हेमंत सोरेन

बिहार और झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! तेजस्वी यादव ने कहा- महागठबंधन में जल्द शामिल होंगे पशुपति पारस और हेमंत सोरेन। जानिए पूरी खबर।

author-image
YBN Bihar Desk
Tejashwi Yadav Paras JMM
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार और झारखंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के युवा नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा (RLJP) और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) जल्द ही महागठबंधन का हिस्सा बन सकती हैं। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों के साथ इस पर चर्चा हो रही है और जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।

रालोजपा और जेएमएम का महागठबंधन में प्रवेश

पद्मभूषण रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर रालोजपा कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा किपशुपति पारस जी ने धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के मुद्दे पर महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है। हमने इस प्रस्ताव को गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के सामने रखा है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि एनडीए को हराने के लिए जितने भी दल साथ आएंगे, वह हमारे लिए फायदेमंद होगा। हेमंत सोरेन जी से भी बातचीत हुई है, उनकी भी इच्छा है कि जेएमएम महागठबंधन का हिस्सा बने।

आपको बता दें कि पशुपति पारस के एनडीए से अलग होने के बाद से ही उनके महागठबंधन में शामिल होने की चर्चा थीं। जनवरी में लालू यादव के साथ उनकी मुलाकात के बाद यह अटकलें और तेज हो गई थीं। वहीं, हेमंत सोरेन की पार्टी JMM पहले से ही झारखंड में RJD के साथ गठबंधन में है। अगर JMM महागठबंधन में शामिल होती है, तो बिहार और झारखंड की राजनीति में एक नया समीकरण बन सकता है।

Pashupati Kumar Paras action तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav JMM Bihar Election 2025 News bihar election 2025
Advertisment
Advertisment