Advertisment

Upendra Kushwaha का बड़ा बयान: महागठबंधन चाहे जितनी कोशिश कर ले, इस बार नहीं गलेगी उनकी दाल

RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की नहीं चलेगी। जानिए क्यों मानते हैं कि जनता का भरोसा सिर्फ एनडीए पर है और क्या है उनकी रणनीति।

author-image
YBN Bihar Desk
Upendra Kushwaha (1)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार की राजनीति में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में बड़ा बयान देते हुए कहा कि महागठबंधन और राजद चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, इस बार उनकी दाल नहीं गलने वाली। उन्होंने साफ किया कि बिहार की जनता का भरोसा सिर्फ एनडीए पर है और अगर कोई समस्या होगी भी तो उसका समाधन केवल एनडीए ही कर सकता है।

5 सितंबर को पटना में महारैली

उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि रविवार को समस्तीपुर में पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिसमें सबसे प्रमुख है 5 सितंबर को पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में "संविधान परिसीमन सुधार" को लेकर एक विशाल महारैली का आयोजन करने का निर्णय। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत तैयारी कर रही है ताकि चुनाव में कोई चूक न हो। एनडीए ने जो लक्ष्य तय किया है, RLM उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महागठबंधन पर सीधा निशाना

राजद और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कुशवाहा ने कहा कि राजद यह सोच रही है कि इस बार पिछले चुनाव से बेहतर परिणाम मिलेंगे, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि चाहे मुफ्त बिजली हो, रोजगार योजनाएं हों या महिलाओं को आरक्षण, हर स्तर पर एनडीए सरकार की सराहना हो रही है। इसलिए चुनाव के नतीजे हमारे पक्ष में ही आएंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट पर सफाई

हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहे कुशवाहा ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि मैंने जो कुछ भी पोस्ट किया, वह जदयू कार्यकर्ताओं की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए था। उसकी अलग से व्याख्या करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Upendra Kushwaha News Upendra Kushwaha Upendra Kushwaha
Advertisment
Advertisment