Advertisment

Bihar Chunav 2025: डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा का विपक्ष पर वार, बोले – लोकतंत्र की डकैती करने वाले चला रहे हैं ‘वोटर अधिकार यात्रा’

बिहार चुनाव 2025 से पहले डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर हमला बोला। कहा, लोकतंत्र की डकैती करने वाले और जंगलराज के युवराज राजनीति को अपनी जागीर समझते हैं, जनता इसका जवाब देगी।

author-image
YBN Bihar Desk
Vijay Kumar Sinha
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासत और ज्यादा गर्माती जा रही है। विपक्ष की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ जहां भाजपा और एनडीए पर सीधा हमला कर रही है, वहीं सत्ता पक्ष भी अब पलटवार की रणनीति पर उतर आया है। इसी कड़ी में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को कठघरे में खड़ा करते हुए कड़ा बयान दिया है।

राहुल और तेजस्वी को विजय सिन्हा ने जंगलराज के युवराज बताया

विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष की यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लोकतंत्र की डकैती करने वाले लोग आज वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने राहुल और तेजस्वी को “जंगलराज के युवराज” बताते हुए कहा कि इन दोनों का जन्म सोने की चम्मच के साथ हुआ है, इसलिए ये राजनीति को अपनी जागीर समझते हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता इन्हें जवाब देने के लिए तैयार है।

बिहार को अपमानित करने वालों को किया जा रहा सम्मानित : विजय कुमार सिन्हा 

डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि बिहारियों का अपमान करने वाले नेताओं को यहां सम्मानित किया जा रहा है और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की साजिश करने वाले लोग अब बड़ी-बड़ी बातें करके जनता को गुमराह करना चाहते हैं। लेकिन बिहार की राजनीतिक चेतना हमेशा ऐसी ताकतों को आईना दिखाती रही है और इस बार भी ऐसा ही होगा।

Bihar news | Bihar news 2025 | Vijay Sinha

Vijay Sinha Bihar news 2025 Bihar news
Advertisment
Advertisment