/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/11/vijay-kumar-sinha-2025-08-11-09-47-40.jpg)
बिहार की राजनीति में एक बार फिर से बयानबाज़ी का दौर तेज हो गया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार किया है। पटना में मीडिया से बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ तमाशा करना चाहते हैं और उनका हर बयान लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने वाला है।
राहुल गांधी सिर्फ नौटंकी में लगे रहते हैं : विजय कुमार सिन्हा
विजय कुमार सिन्हा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोकतंत्र का डाकू रहा हो, जो भ्रष्टाचार की जननी की गोद में पला हो, जिसने उग्रवाद, अपराध और भ्रष्टाचार को पोषित किया हो, वह 140 करोड़ देशवासियों की सेवा में लगे देशभक्त पर टिप्पणी करे, जनता कभी विश्वास नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी और उनके सहयोगी सिर्फ नौटंकी में लगे रहते हैं और अपने पद की गरिमा को लगातार गिरा रहे हैं।
विजय कुमार सिन्हा ने अपने बयान में कांग्रेस नेतृत्व को भी कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जिनके शासन में भ्रष्टाचार और परिवारवाद चरम पर रहा, वे आज नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं। उनके अनुसार, जनता कांग्रेस और राहुल गांधी के बयानों को अब गंभीरता से नहीं लेती। सिन्हा ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष सिर्फ संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में बाधा डालने का काम कर रहा है।
Bihar | Vijay Sinha