Advertisment

डबल वोटर नोटिस पर विजय सिन्हा का विपक्ष पर तंज, EC को देंगे जवाब

बिहार उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने डबल वोटर नोटिस पर विपक्ष को घेरा। EC को समय पर जवाब देने की बात कही, राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना। पढ़ें पूरी खबर।

author-image
YBN Bihar Desk
Vijay Kumar Sinha
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

पटना , वाईबीएन डेस्क ।    बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने चुनाव आयोग के नोटिस पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी या तेजस्वी यादव की तरह संवैधानिक संस्थाओं का अपमान नहीं करेंगे और समय पर जवाब देंगे।

डबल वोटर मामले में EC का नोटिस, विजय सिन्हा बोले – हमारा पक्ष साफ

हाल ही में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के डबल एपिक कार्ड विवाद के बीच यह मामला सामने आया कि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का नाम भी दो अलग-अलग जगहों पर मतदाता सूची में शामिल है। इस पर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर मंगलवार तक स्पष्टीकरण मांगा है।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि हम चुनाव आयोग का सम्मान करते हैं। यह एक संवैधानिक संस्था है और हम नोटिस का जवाब समय पर देंगे। हमारा पक्ष स्पष्ट है, जवाब देने में कोई दिक्कत नहीं।

विपक्ष वोट डकैती करना चाहता है – सिन्हा का तीखा हमला

विजय सिन्हा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नहीं हैं जो संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग खुद वोट डकैती करना चाहते हैं और दूसरों पर आरोप लगाते हैं। ये परिवारवादी राजनीति कर रहे हैं और जनता इनकी हकीकत जानती है।

Advertisment

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में फर्जी मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं, तो विपक्ष को इतना गुस्सा क्यों आ रहा है? ये लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन जनता इनकी असलियत समझ चुकी है। अगले चुनाव में सब साफ हो जाएगा।

इस मामले ने बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। जहां एक ओर भाजपा नेताओं का कहना है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष है, वहीं विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं कि सरकारी नेताओं को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। चुनाव आयोग की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Bihar news Vijay Sinha
Advertisment
Advertisment