Advertisment

Bihar Voter Adhikar Yatra Live: गांधी मैदान से निकला विपक्ष का शक्ति संदेश, राहुल-तेजस्वी संग जुटा जनसैलाब

पटना के गांधी मैदान में वोटर अधिकार यात्रा का भव्य समापन हुआ। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन ने शक्ति प्रदर्शन किया। विपक्ष ने कहा कि जनता इस बार भाजपा को करारा जवाब देगी।

author-image
YBN Bihar Desk
Tejashwi Rahul Voter Adhikar Yatra
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

पटना का गांधी मैदान सोमवार, 1 सितंबर 2025 को एक बार फिर राजनीति के केंद्र में आ गया। महागठबंधन द्वारा निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा का आज पटना में समापन हुआ। इस यात्रा के अंतिम चरण में विपक्ष ने अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया जिसे बिहार चुनाव 2025 की बड़ी तैयारियों के संकेत माना जा रहा है।

राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव ने की शुरुआत

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सुबह-सुबह पटना पहुंचे और सीधे गांधी मैदान पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। वहीं, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले से ही गांधी मैदान में समर्थकों के बीच मौजूद थे। गांधी मैदान से लेकर डाकबंगला चौराहा तक सड़कें महागठबंधन के पोस्टरों और झंडों से पट गईं। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा जिसने राजधानी पटना को पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग दिया।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी पहुंचे

इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पटना पहुंचे, हालांकि ट्रैफिक जाम की वजह से उन्हें गांधी मैदान पहुंचने में देर हुई। विपक्षी एकता की तस्वीर पेश करने के लिए उनका यहां मौजूद होना अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन की एक साथ मौजूदगी ने महागठबंधन को बड़ा राजनीतिक संदेश देने का अवसर दिया।

तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता अब खत्म हो चुकी है और भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता खूंटा ठोककर भाजपा को राज्य से बाहर का रास्ता दिखाएगी। तेजस्वी ने यह भी जोड़ा कि इस यात्रा के दौरान लोगों का जोश और समर्थन यह साबित करता है कि जनता लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने वालों को करारा जवाब देने के मूड में है।

तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav rahul gandhi Voter Adhikar Yatra
Advertisment
Advertisment