Advertisment

भोजपुर में बारात बनी मातम, फायरिंग में दो की मौत, Tejashwi Yadav का सरकार पर तीखा हमला

भोजपुर के लहरपा गांव में बारात के दौरान फायरिंग, 7 को गोली लगी, 2 की मौत, 2 गंभीर। तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला—"कानून-व्यवस्था ध्वस्त, सरकार जातियां खोज रही है!"

author-image
YBN Bihar Desk
Tejashwi Yadav
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार के भोजपुर जिले के लहरपा गांव में रविवार रात एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बारात के स्वागत के दौरान भीड़ और जाम को लेकर हुए झगड़े ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और गोलियों की बौछार शुरू हो गई। इस फायरिंग में सात लोग गोली लगने से घायल हुए, जिनमें दो की मौत हो गई है, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

Advertisment

मृतकों की पहचान राहुल कुमार (24) और लव कुश कुमार (23) के रूप में हुई है, जो लहरपा गांव के ही निवासी थे। घायलों में एक पांच साल का बच्चा, एक नौ साल का लड़का और एक 73 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल और निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है और भोजपुर एसपी राज, डीएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सरकार को घेरा

Advertisment

घटना ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा: 
"भोजपुर में भीषण खूनी संग्राम! 7 लोगों को मारी गोली। 2 की मौत। कानून-व्यवस्था ध्वस्त! सरकार का इकबाल खत्म! दो-दो नकारा उपमुख्यमंत्री जातियां खोजने में लगे हैं!"

तेजस्वी का बयान चुनावी साल में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बड़ा हमला माना जा रहा है। विपक्ष लगातार राज्य में बढ़ते अपराधों और गिरती सुरक्षा व्यवस्था को मुद्दा बना रहा है, और अब भोजपुर की यह घटना उनके लिए एक और मौका बन गई है।

Bihar Tejashwi Yadav तेजस्वी यादव
Advertisment
Advertisment