Advertisment

कांग्रेस दफ्तर में घुसकर राहुल की तस्वीर पर स्याही पोतने और तोड़फोड़ के आरोप में भाजपा नेता अरेस्ट

कोलकाता में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालयम में घुसकर भाजपा के एक नेता ने राहुल गांधी की तस्वीर पर स्याही पोत दी और बैनर फाड़ डाले। पुलिस ने तोड़फोड़ के आरोप में भाजपा नेता राकेश सिंह को गिरफ्तार किया है।

author-image
Mukesh Pandit
Bjp Leader Rakesh Singh

कांग्रेस दफ्तर मं तोड़फोडड के आरोप में गिरफ्तार राकेश सिंह। एक्स

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कोलकाता, वाईबीएन डेस्क।बिहार में वोटर अधिकारी यात्रा के दौरान मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की माता को कथित तौर पर गाली दिए जाने का मामला राजनीतिक विवाद में तब्दील हो गया है। कोलकाता में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालयम में घुसकर भाजपा के एक नेता ने राहुल गांधी की तस्वीर पर स्याही पोत दी और बैनर फाड़ डाले। पुलिस ने तोड़फोड़ के आरोप में भाजपा नेता राकेश सिंह को उसके टांगरा स्थित फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया गया,जहां से जेल भेज दिया गया।

घर से किया गया गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस के अनुसार, राकेश सिंह को मंगलवार रात एक गुप्त सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया। राकेश सिंह पिछले कुछ दिनों से फरार थे। पुलिस उनकी तलाश में सक्रिय थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रात करीब दो बजे छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को कोलकाता के मौलाली स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय विधान भवन में तोड़फोड़ के सिलसिले में राकेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कथित तौर पर, यह सुनियोजित हमला भाजपा नेता राकेश सिंह और उनके समर्थकों ने किया था। पुलिस उस घटना में राकेश सिंह के बेटे को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन तब भी पुलिस को राकेश सिंह का कोई सुराग नहीं मिला था। 

तोड़फोड़ समेत कई मामलों में राकेश सिंह का नाम 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विधान भवन में तोड़फोड़ समेत कई मामलों में राकेश सिंह का नाम जोड़ा गया है। पुलिस राकेश सिंह से भी पूछताछ कर रही है। कांग्रेस भवन पर हमले के बाद, कोलकाता पुलिस ने राकेश सिंह के बेटे को साउथ सिटी से गिरफ्तार किया था। लगभग 5 दिनों की तलाश के बाद राकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। 

ममता बनर्जी को भी धमकाने का आरोप

कांग्रेस भवन में तोड़फोड़ की घटना के बाद से ही राकेश सिंह भूमिगत हो गए थे। जब पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार किया, तो उन्होंने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने पुलिस को धमकाया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा था। भाजपा नेता को कोलकाता के पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा पर भी कई आरोप लगाते सुना गया. Congress BJP Controversy | BJP Congress Conflict | BJP Congress War of Words BJP leader arrested

BJP leader arrested BJP Congress War of Words Congress BJP Controversy BJP Congress Conflict
Advertisment
Advertisment