/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/13/OH1EOQqcQn5OpYHxBkPg.jpg)
जैसलमेर, वाईबीएन नेटवर्क
राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने होली के त्यौहार से पहले होली मनाई। बार्डर पर जवान गुलाल उड़ाते हुए और जश्न मनाते हुए वीडियो सामने आई है। जवान एक दूसरे को मिठाई खिलाते और रंग लगाते नजर आ रहे हैं। बता दें, होली के त्योहार की खुमार हर तरफ दिख रही है, लोगों ने त्योहार के जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
#WATCH | Jaisalmer, Rajasthan | BSF personnel posted at the India-Pakistan border in Jaisalmer shower 'Gulal' and participate in celebrations ahead of the Holi festival tomorrow. pic.twitter.com/aeDNmfrnom
— ANI (@ANI) March 13, 2025
सीमाओं की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी
डीआईजी बीएसएफ सेक्टर नॉर्थ योगेंद्र सिंह राठौर ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "होली की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। सीमाओं की रक्षा करना हमारी पहली जिम्मेदारी है। हमारे जवान त्यौहारों के दौरान भी पूरे जोश के साथ अपनी ड्यूटी निभाने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाते। भले ही हम अपने परिवार से दूर हैं, लेकिन सीमा सुरक्षा बल हमारा मुख्य परिवार है। इसलिए हम सीमा की रक्षा करते हुए एक ही उत्साह के साथ होली मनाते हैं।"
#WATCH | Jaisalmer, Rajasthan | DIG BSF Sector North Yogendra Singh Rathore says, "Many congratulations to all countrymen on Holi... Protecting the borders is our first responsibility... Our soldiers have no hesitation in performing their duty with full enthusiasm, even during… https://t.co/RL7bipZ2iapic.twitter.com/lT5MH84bg7
— ANI (@ANI) March 13, 2025
सभी को होली की शुभकामनाएं देता हूं
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "भारत पर्व, उत्साह और तीज-त्यौहारों का देश है। होली का त्योहार भी ऐसे ही प्रमुख त्योहारों में से एक है। होली का त्योहार इसलिए भी खास है क्योंकि यह अलग-अलग रंगों के जरिए सामाजिक समरसता का संदेश देता है। मैं सभी को होली की शुभकामनाएं देता हूं।"
#WATCH जोधपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "भारत पर्व, उत्साह और तीज-त्यौहारों का देश है...होली का त्योहार भी ऐसे ही प्रमुख त्योहारों में से एक है...होली का त्योहार इसलिए भी खास है क्योंकि यह अलग-अलग रंगों के जरिए सामाजिक समरसता का संदेश देता है...मैं सभी को होली… pic.twitter.com/7mIubXdpfd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2025