Advertisment

Bulldozer Action in Madhya Pradesh: विदिशा में फसलों पर चला बुलडोजर! मुक्त कराई इतनी हेक्टेयर भूमि

मध्य प्रदेश के विदिशा में गुरुवार को एक बार फिर से प्रशासन का बुलडोजर खेतों तैयार खड़ी फसलों पर चला। इस दौरान वन विभाग, राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से 255 हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराया।

author-image
Vibhoo Mishra
विदिशा
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

विदिशा, वाईबीएन नेटवर्क।

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी वन परिक्षेत्र में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 255 हेक्टेयर वन भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। यह अभियान दो दिनों तक चला, जिसमें वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया।

वन माफियाओं का था कब्जा 

यह क्षेत्र लंबे समय से वन माफियाओं के कब्जे में था, जहां अवैध फर्नीचर निर्माण, सागौन तस्करी और अवैध खेती जैसी गतिविधियां संचालित हो रही थीं। कार्रवाई के दौरान, खड़ी फसलों पर बुलडोजर  चलाकर उन्हें नष्ट किया गया, ताकि भूमि को पुनः वन विभाग के नियंत्रण में लाया जा सके

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई 

कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी तरह के विरोध या अप्रिय घटना को रोका जा सके। वन विकास निगम के संभागीय प्रबंधक तरुण कुमार कौरव ने बताया कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और वन माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

माफियाओं में मचा हड़कंप

प्रशासन की इस कार्रवाई से वन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। यह कदम न केवल वन संपदा की रक्षा के लिए उठाया गया है बल्कि अवैध अतिक्रमण को खत्म करने के उद्देश्य से भी किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जाधारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisment
Advertisment