/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/10/bridal-full-hand-design-33-2025-07-10-13-51-11.png)
प्रतीकात्मक फोटो
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
जैसलमेर, वाईबीएन डेस्क: राजस्थान के जैसलमेर जिले में दो समुदायों के बीच पौराणिक छतरियों को लेकर विवाद हो गया। जो जल्दी ही हिंसक झड़प और पथराव में तब्दील हो गया। इस संघर्ष के दौरान पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत तालाब में स्थित पौराणिक छतरियों को लेकर हुई। दोनों पक्षों के बीच बात आगे बढ़ने के बजाय हाथापाई और पथराव की स्थिति बन गई। झड़प में कम से कम चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस ने मामले को शांत कराने के लिए मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है।
Advertisment
विवाद बढ़ा, मारपीट और फिर पथराव
घटना जैसलमेर शहर के एक प्राचीन तालाब परिसर की है, जहां स्थित कुछ पौराणिक छतरियों को लेकर लंबे समय से दोनों समुदायों के बीच मतभेद चल रहे थे। शुक्रवार सुबह यह विवाद अचानक फिर उभर आया, जब एक पक्ष की ओर से छतरियों पर धार्मिक गतिविधि को लेकर विरोध दर्ज कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद पहले कहासुनी तक सीमित रहा, लेकिन देखते ही देखते हाथापाई और फिर दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर जमकर पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन तनावपूर्ण माहौल और भीड़ की उग्रता के चलते चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने किया बल प्रयोग
पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा ताकि उपद्रव को रोका जा सके। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और प्रशासन ने हालात पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। प्रशासन अब दोनों समुदायों के सामाजिक व धार्मिक नेताओं से बातचीत कर विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास कर रहा है। jaislmer
Advertisment