Advertisment

सीएम Mohan Yadav ने क्षिप्रा नदी में लगाई आस्‍था की डुबकी, नरसिंह घाट पर पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के नरसिंह घाट पर शिप्रा नदी में स्नान कर पूजा अर्चना की। उन्होंने इस स्थान को धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का बताया।

author-image
Suraj Kumar
CM mohan yadav
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नरसिंह घाट पर शिप्रा नदी में स्नान किया और पूजा की। उन्होंने कहा, "..ये नरसिंह का स्थान है, अतीत काल में लोग कहते हैं कि भगवान ने जब तांडव नृत्य किया और उसके बाद वह शांत होने के लिए यही पर उन्होंने अपना नरसिंह अवतार का स्वरूप दिखाया था ये अतीत की बात है लेकिन ये गौरवशाली स्थान है। मैं हर साल शिप्रा नदी में स्नान करता हूं और ये मेरा पुराना स्थान है यहां पर सावन से लेकर पूरे साल तक लोग स्नान करते हैं।"

कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्‍सा

सीएम डॉ मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे सुबह महाकाल मंदिर में दर्शन कर भक्त निवास के पास कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्‍यमंत्री कालिदास अकादमी में निषाद सम्मेलन और फिर नलवा में लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे।  श्रावण मास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार सुबह भस्म आरती में शामिल होने के बाद करीब डेढ़ बजे कालिदास अकादमी में राज्य स्तरीय निषादराज सम्मेलन के आयोजन में शरीक होंगे। यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22.65 करोड़ रुपए की लागत के 453 स्मार्ट फिश पार्लर, 40 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे आधुनिक अंडर वॉटर टनल सहित एक्वा पार्क और 91.80 करोड़ रूपए की लागत से इंदिरा सागर जलाशय में 3060 केजेस के माध्यम से मछली उत्पादन से वृद्धि एवं रोजगार स्रजन का वर्चुअली भूमि-पूजन करेंगे। इसके बाद करीब 2:30 बजे सीएम मोहन यादव नलवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर की लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहनें शामिल होगी।

cm mohan yadav | cm mohan yadav news 

cm mohan yadav news cm mohan yadav
Advertisment
Advertisment