/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/15/xffOQINcbtR84e9HlEZ5.png)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को करनाल में अपने दौरे के दौरान हरियाणाराज्य की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर "बहुत साफ-सुथरा है" और राज्य लगातार प्रगति की राह पर अग्रसर है। उन्होंने दिल्ली और हरियाणा के बीच सहयोगपूर्ण संबंधों को दोनों राज्यों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को हरियाणा राज्य से पूरा सहयोग मिलता रहा है और मुझे विश्वास है कि आगे भी मिलता रहेगा। दोनों राज्यों के बीच जो समन्वय है, वह एक मिसाल है।
पंजाब में जमी हैं ग्रहणकारी शक्तियां
उन्होंने पंजाब राज्य की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ "ग्रहणकारी शक्तियां" पंजाब में इस प्रकार जमी हुई हैं कि न तो राज्य का विकास हो पा रहा है और न ही अन्य राज्यों के साथ समन्वय स्थापित हो रहा है। रेखा गुप्ता ने कहा कि कुछ ऐसी शक्तियां पंजाब राज्य में ग्रहण की तरह बैठी हैं, जिसके कारण न पंजाब आगे बढ़ पा रहा है और न ही पड़ोसी राज्यों के साथ सहयोग कायम हो पा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे पूरे उत्तर भारत के विकास की गति प्रभावित हो रही है।मुख्यमंत्री के इस बयान को क्षेत्रीय राजनीति और अंतर-राज्यीय सहयोग के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। उनके दौरे के दौरान स्थानीय अधिकारियों और नागरिक प्रतिनिधियों के साथ बैठकें भी हुईं।
शहर की व्यवस्थाओं को लेकर भी बातचीत की
करनाल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन से शहर की व्यवस्थाओं को लेकर भी बातचीत की और कई स्थानों का दौरा किया। उन्होंने स्वच्छता अभियानों की सराहना की और अन्य राज्यों को भी इससे सीख लेने की सलाह दी। cm rekha gupta
Advertisment