Advertisment

बड़ी वोट में सवार होकर Delhi government के मंत्री Pravesh Verma ने लिया यमुना की सफाई का जायजा

मंत्री Pravesh Verma ने यमुना की सफाई का गहराई से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नदी की सफाई में कोई कमी न रहे और जल्द से जल्द इसे ठीक किया जाए।

author-image
Ajit Kumar Pandey
DELHI

DELHI Photograph: (x)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क । 

दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी की सफाई का जायजा लिया। उन्होंने यमुना सिग्नेचर ब्रिज से लेकर आईटीओ छठ घाट और ओखला बैराज तक निरीक्षण किया।

बारीकी से किया निरीक्षण

मंत्री ने इस दौरान यमुना के किनारे हो रही सफाई और अन्य कामों का गहराई से मूल्यांकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नदी की सफाई में कोई कमी न रहे और जल्द से जल्द इसे ठीक किया जाए।

Advertisment

वीडियो भी सोशल मीडिया पर किया साझा

इसका वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर साझा किया। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि आज यमुना सिग्नेचर ब्रिज से आईटीओ छठ घाट और ओखला बैराज तक यमुना की सफाई का निरीक्षण किया।

Advertisment

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रमुख उद्देश्य यमुना की सफाई करना है। साथ ही कोशिश है कि दिल्ली में जलभराव की समस्या पैदा न हो। मरम्मत का काम भी जारी है। मैं आप लोगों के माध्यम से दिल्ली की जनता को यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि अब राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की स्थिति पैदा नहीं होगी। यह हमारी सरकार का संकल्प है।

डीडीए की तरफ यमुना रिवर फ्रंट बनाया जाए

उन्होंने कहा कि हम एसटीपी की कैपिसिटी को भी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने यमुना की सफाई का काम शुरू कर दिया है। डीडीए की तरफ यमुना रिवर फ्रंट बनाया जाए। इस दिशा में भी हमने काम शुरू कर दिया है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि हम यमुना की सफाई पूरे संकल्प के साथ करेंगे। हम इस संबंध में दिन-रात अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। हम इस संबंध में आईटी अधिकारियों के संपर्क में भी बने हुए हैं।

बता दें कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद जल शक्ति मंत्रालय यमुना की सफाई को लेकर मिशन मोड पर काम कर रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यमुना नदी की सफाई के लिए विशेषज्ञों से राय ली गई है। मंत्रालय का फोकस दो चरणीय दृष्टिकोण पर है, जिसमें यमुना की सफाई और रिवरफ्रंट बनाना शामिल है।

यमुना मास्टर प्लान अपने अंतिम चरण में

सूत्रों के अनुसार, यमुना की सफाई और रिवरफ्रंट बनाने का यमुना मास्टर प्लान अपने अंतिम चरण में है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की संभावना है। हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ दिल्ली के यमुना तट पर स्थित वासुदेव घाट पहुंची थीं, जहां उन्होंने यमुना आरती की थी।

Advertisment
Advertisment