Advertisment

दिल्ली में हर दिन 100+ Fire Call, अप्रैल के 6 दिनों टूटा रिकॉर्ड, जानें कितना अलर्ट है दमकल विभाग ?

दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे दिल्ली फायर सर्विस पूरी तरह से अलर्ट मोड में काम कर रही है और हर दिन औसतन 100+ फायर कॉल प्राप्त हो रही हैं।

author-image
Ajit Kumar Pandey
DELHI FIRE SERVICE

DELHI FIRE SERVICE

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क ।

Advertisment

भीषण गर्मी में तप रही है राजधानी दिल्ली। तापमान ने दिल्लीवासियों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तपती धूप में घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। मासूमों का स्कूल जाना, मजदूरों को मजदूरी पर निकलना भारी पड़ रहा है। 

Fire accident | वहीं गर्मी की तपिस बढ़ने से आगजनी की घटनाओं में बेतहासा बढ़ोत्तरी ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अप्रैल के पहले 6 दिनों में ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को 824 आपातकालीन कॉल प्राप्त हुई हैं, जिसके बाद विभाग ने पूरी तरह से अलर्ट मोड में काम करना शुरू कर दिया है।

क्या हैं दमकल विभाग की तैयारियां

Advertisment
  • सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
  • 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
  • खराब पड़ी फायर टेंडर को तुरंत ठीक करने के आदेश जारी किए गए हैं।
  • स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ डॉ. संजय कुमार तोमर के अनुसार, "गर्मियों में आग की घटनाओं में 35-40% की वृद्धि हो जाती है। अधिकांश मामले बिजली की खराब वायरिंग या गैस सिलिंडर की लापरवाही से होते हैं।"

आग से बचाव के लिए जरूरी टिप्स

Advertisment
  • रात में गैस सिलिंडर का रेगुलेटर बंद करके सोएं।
  • पुरानी बिजली वायरिंग की जांच कराएं और अधिक लोड न डालें।
  • घर और कार्यस्थल पर अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) रखें।
  • आग लगने पर तुरंत 112 पर कॉल करें और सुरक्षित स्थान पर पहुंचें।
  • छोटी आग को कंट्रोल करने का प्रयास करें, लेकिन खतरा हो तो भाग जाएं।

दिल्ली फायर सर्विस की क्षमता

  • 67 फायर स्टेशन और 2800 कर्मचारी तैनात।
  • 200 फायर टेंडर, 7 हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म वाहन।
  • 24 टाटा योद्धा एमयूवी और 24 एक्सएल-6 वाहन (अल्ट्रा हाई प्रेशर पंप के साथ)।
  • 18 रोबोटिक फायर फाइटिंग सिस्टम और ड्रोन भी मौजूद।
Advertisment

क्या कहते हैं पिछले वर्षों के आंकड़े...

वर्षआग की कॉल  मौतेंबचाए गए लोग
2019-2031,157100843
2020-2125,70941421
2021-2227,34355392
2022-23  31,95895749
2023-2436,56890704
2025 (अब तक)4,64720503

14-20 अप्रैल: दिल्ली फायर सर्विस सप्ताह

इस दौरान स्कूलों, अस्पतालों और कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए जाएंगे।

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के साथ आग के खतरे भी बढ़ रहे हैं। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। अगर आग लगे तो शांत रहें, 112 पर कॉल करें और सुरक्षित निकलें।

क्या आप जानते हैं ?

  • 65-70% आग की घटनाएं सावधानी बरतकर रोकी जा सकती हैं।
  • अप्रैल-जून में सबसे अधिक आग लगती है।
  • दिल्ली में हर दिन औसतन 100+ फायर कॉल आती हैं।

अधिक जानकारी के लिए दिल्ली फायर सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट देखें। (यह खबर जनहित में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है।)

Fire accident
Advertisment
Advertisment