Advertisment

Delhi: मुस्तफाबाद का नया नाम होगा 'शिव विहार', विधानसभा में पेश होगा प्रस्ताव

दिल्ली के मुस्तफाबाद का नाम बदलने को लेकर लंबे समय से चर्चा की जा रही है। अब इसे लेकर भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का बयान सामने आया है। मोहन बिष्ट ने कहा कि मुस्तफाबाद का नाम बदलकर 'शिव विहार' रखा जाना चाहिए।

author-image
Pratiksha Parashar
mohan bisht
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

दिल्ली के मुस्तफाबाद का नाम बदलने को लेकर लंबे समय से चर्चा की जा रही है। अब इसे लेकर भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का बयान सामने आया है। मोहन बिष्ट ने कहा कि मुस्तफाबाद का नाम बदलकर 'शिव विहार' रखा जाना चाहिए। शुक्रवार को यह प्रस्ताव दिल्ली विधानसभा में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक विधानसभा में लंच के बाद इस पर चर्चा की जाएगी। बिष्ट ने कहा कि मुस्तफबाद का नाम किसी धार्मिक गुरु के नाम पर नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी डीलर के नाम पर रखा गया था। 

बदल जाएगा मुस्तफबाद का नाम

भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का कहना है कि मुस्तफाबाद का नाम एक प्रॉपर्टी डीलर मुस्तफा के नाम पर पड़ा था, जिसने यहां प्लॉट काटे थे। अब जनता चाहती है कि इस क्षेत्र को 'शिव विहार' नाम दिया जाए। उन्होंने कहा कि बदलाव केवल विधानसभा क्षेत्र के नाम पर लागू होगा, वार्ड के नाम में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।" आपको बता दें कि चुनाव से पहले मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद का नाम बदलने का वाद किया था। दो नामों को लेकर चर्चा की जा रही थी। चर्चा थी कि मुस्तफाबाद का नाम शिव विहार या शिव पुरी रखा जाएगा। विधायक बिष्ट के बयान के बाद ये तय माना जा रहा है कि मुस्तफाबाद का नाम शिव विहार रखा जाएगा। 

Advertisment

मीट की दुकानें नहीं होनी चाहिए- बिष्ट

इस दौरान मोहन सिंह बिष्ट ने मीट की दुकानों को लेकर भी बड़ा बयान दिया। बिष्ट ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल जैसे मंदिरों के आस-पास मीट की दुकानें नहीं होनी चाहिए। अगर कहीं पर ऐसा है, तो इस पर सोचना चाहिए। अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानें बंद होनी चाहिए, सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

मस्जिद में अदा हो नमाज- मोहन सिंह बिष्ट

Advertisment

सड़क पर नमाज पढ़े जाने को लेकर बयान देते हुए मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि हम किसी भी धर्म के विरोधी नहीं हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी धार्मिक गतिविधि से जाम जैसी समस्याएं होती हैं। नमाज अदा करनी है, तो मस्जिद में करें; सड़कों पर करने से यातायात प्रभावित होता है। मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि हम नमाज अदा करने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसे मस्जिदों में अदा किया जाना चाहिए, न कि सार्वजनिक स्थानों पर। इससे दूसरों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

delhi
Advertisment
Advertisment