Advertisment

केजरीवाल को भाजपा अध्यक्ष की लताड़, बंद करें रेखा गुप्ता सरकार की छवि धूमिल करने की राजनीति

श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार के 7 महीनों के विकास कार्यों ने अरविंद केजरीवाल की 10 साल की सरकार को पीछे छोड़ दिया है, इसलिए केजरीवाल मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के लिए राजनीतिक विवाद खड़े करते रहते हैं 

author-image
Mukesh Pandit
Virender Sachdeba

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा। फाइल फोटो

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के एक टीवी इंटरव्यू के एडिटेड हिस्से को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजनीतिक विवाद खड़ा करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जिस एडिटेड वीडियो क्लिप को शेयर किया है, उसमें ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा हो कि भाजपा वही कर रही हैं जो कांग्रेस ने 60–70 वर्षों तक किया।

एडिटेड वीडियो से बदनाम करना शर्मनाक

उन्होंने कहा कि लेकिन जैसे ही उस इंटरव्यू का पूरा वीडियो देखा जाता है, यह स्पष्ट हो जाता है कि मुख्यमंत्री ने दरअसल कहा था कि “हैरानी की बात है कि जब 60–70 सालों तक कांग्रेस और अन्य दल जीतते रहे तब सब कुछ ठीक था, लेकिन अब जब भाजपा जीत रही है तो विपक्ष धांधली के आरोप लगाने लगता है।” श्री सचदेवा ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री होते हुए भी अरविंद केजरीवाल जानबूझकर एक एडिटेड वीडियो का प्रचार कर रहे हैं ताकि एक कार्यरत मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल किया जा सके।

सात महीने में पीछे छोड़ा

उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल की समस्या यह है कि मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की सरकार के केवल 7 महीनों के विकास कार्यों ने उनकी 10 साल की सरकार को पीछे छोड़ दिया है, इसलिए वे लगातार ऐसे राजनीतिक विवाद खड़े करते रहते हैं ताकि मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचा सकें। delhi news | delhi news in hindi | delhi news khas khabar | Delhi news today | trending Delhi news

trending Delhi news Delhi news today delhi news khas khabar delhi news in hindi delhi news
Advertisment
Advertisment