Advertisment

Delhi में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, सीएम रेखा गुप्ता ने कई घाटों का उद्घाटन किया

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कई छठ घाटों का उद्घाटन किया और तैयारियों का निरीक्षण किया। दिल्ली में कुल 1,500 स्थानों पर छठ घाट बनाए गए हैं।

author-image
Ranjana Sharma
Karva Chauth11 (52)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्‍क : दिल्ली में आस्था के महापर्व छठ की तैयारी पूरे जोश और श्रद्धा के साथ जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई छठ घाटों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि सरकार छठ की तैयारियों के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधायक संदीप सहरावत ने शुक्रवार को पहले भव्य पोचनपुर छठ घाट का उद्घाटन किया और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

दिल्ली में 1,500 स्थानों पर छठ घाट बनाए

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पूरी दिल्ली में लगभग 1,500 स्थानों पर छठ घाट बनाए गए हैं और सभी तैयारियां जोरों पर हैं। इसके अलावा, यमुना नदी के किनारे कई किलोमीटर तक 17 अलग-अलग स्थानों पर विशेष घाट बनाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को छठ पूजा करने के लिए उचित सुविधाएं मिल सकें। भाजपा विधायक संदीप सहरावत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमारी मुख्यमंत्री ने पोचनपुर छठ घाट का उद्घाटन किया और स्वयं सभी तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी तैयारियों की समीक्षा की। मैं मुख्यमंत्री को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

Karva Chauth11 (53)

संवेदनशीलता से छठ महापर्व की तैयारियां की जा रही

सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में जिस समर्पण और संवेदनशीलता से छठ महापर्व की तैयारियां की जा रही हैं, वह अभूतपूर्व है। इस बार यमुना किनारे जब हमारी बहनें सूर्य देव को अर्घ्य देंगी, तो वे स्वच्छ और निर्मल जल में खड़ी होकर अपनी प्रार्थनाएं अर्पित करेंगी। यह नया घाट दिल्ली में आस्था और विकास के संगम का प्रतीक है।

लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया

इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, जिसमें छठ घाट, 153 गलियां, सीवर व पानी की लाइनें और गणेश नगर कॉम्प्लेक्स में एक पुलिया शामिल है। उन्होंने धोबी समुदाय के लोगों को इलेक्ट्रिक आयरन बांटे और भाजपा की ओर से यमुना घाटों पर किए गए इंतजामों के बारे में बताया, जिससे पूर्वांचल के लोग बिना किसी परेशानी के छठ पूजा कर सकें। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यह घाट न सिर्फ पूर्वांचली भाई-बहनों की आस्था का प्रतीक है, बल्कि दिल्ली के सांस्कृतिक गौरव और सहभागिता की पहचान भी बनेगा।

दिल्‍ली समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज ने घाटों का निरीक्षण किया 

Karva Chauth11 (54)

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री एवं उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के प्रभारी रविंद्र इंद्राज सिंह ने शुक्रवार को बवाना विधानसभा में बेगमपुर के भरत विहार घाट, शाहबाद डेयरी के पंच मंदिर घाट और रोहिणी के पंसाली घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा स्थानीय निवासियों के साथ स्थल पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की और श्रमदान भी किया। समाज कल्याण मंत्री ने सफाई कर्मचारियों के साथ स्वच्छता कार्य करने के साथ ही श्रमिकों के साथ घाटों के निर्माण कार्यों में भी सहभागिता की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार छठी मईया के पूजन, लोक आस्था के सम्मान और भक्ति के लिए भव्य और दिव्य आयोजन करेगी। रविंद्र इंद्राज ने कहा कि मॉडल घाटों और सांस्कृतिक आयोजनों से दिल्ली में नई परंपरा की शुरुआत हो रही है। पूरी दिल्ली अब तक के सबसे भव्य आयोजन के लिए तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के भव्य आयोजन के बाद अब छठ महापर्व का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

इनपुट-आईएएनएस
Advertisment
delhi cm rekha gupta delhi
Advertisment
Advertisment